Headlines
Loading...
अमृतसर :: नितिन गडकरी ने अटारी बॉर्डर पर फहराया 418 फुट का तिरंगा, देखकर पाकिस्तान भी रह गया हैरान,,,।

अमृतसर :: नितिन गडकरी ने अटारी बॉर्डर पर फहराया 418 फुट का तिरंगा, देखकर पाकिस्तान भी रह गया हैरान,,,।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरूवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचे। नितिन गडकरी ने अटारी बाघा बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचे तिरंगा फहराया। अटारी सीमा पर जयंती द्वार के सामने स्थापित इस ध्वज पर 305 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इससे पूर्व कर्नाटक में देश का सबसे ऊंचा झंडा लहर रहा है। 

गडकरी का आज दोपहर अमृतसर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने स्वागत किया। इसके बाद यहां से गडकरी सीधा श्री दरबार साहिब मत्था टेकने पहुंचे। जिसके बाद वह दिल्ली-कटड़ा नेशनल हाईवे का दौरा करने भी गए।

गडकरी ने पंजाब में चल रहे हाईवे प्रोजेक्ट्स की भी जानकारी ली। गडकरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज तो मेरे जीवन का सुनहरा दिन है। मैं पहली बार बाघा बॉर्डर पर आया है। एनएचएआई ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

देश का सबसे ऊंचा झंडा यहां लगाया है। ये राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरणा देने वाली जगह है। उन्होंने कहा कि ये जब परेड देखते हैं तो रोमांचित होते हैं। आज उसका अनुभव मुझे मिलेगा।

मैंने जिंदगी में बहुत काम किए हैं लेकिन ये सबसे अद्भुत काम है। मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने केंद्रीय सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा, “मैं वीर जवानों का अभिनंदन करूंगा। वो देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। अंत में गडकरी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ अपनी बात खत्म की। 

इस जगह पर है स्थित सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज 

नितिन गडकरी ने कहा कि यह मेरे जीवन का स्वर्णिम दिन है। मैं पहली बार अटारी-वाघा सीमा पर आया हूं। एनएचएआई ने यहां सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया है। यह एक ऐसी जगह है जो आपको प्रेरित करती है। आपके अंदर देशभक्ति जगाती है। मैंने जीवन में बहुत सी चीजें की हैं- सुरंगें, पुल लेकिन यह सबसे आश्चर्यजनक है। मैं खुश हूं और उन जवानों को धन्यवाद देता हूं जो हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।