क्या आप जानते हैं ,,दिल्ली के ये पांच सस्ते मार्केट हैं बेहद पॉपुलर, कम दाम में ढेर सारी शॉपिंग के लिए मशहूर है ये,,,।
नई दिल्ली,,रिपोर्ट, (शिवम केसरी)::फेस्टिव सीजन में खरीदारी लगभग हर व्यक्ति करता है। घर को सजाने से लेकर नए कपड़ों की सभी को आवश्यकता होती है। अगर ये खरीदारी सस्ते में हो जाए तो यह त्योहार की खुशियों को दोगुना कर देता है। देश की राजधानी दिल्ली में कई ऐसे बाजार हैं जहां आप इस फेस्टिव सीजन में सस्ती खरीदारी कर सकते हैं। इन बाजारों में कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और घर को सजाने के तरह-तरह के फैंसी आइट्म मिलते हैं। आइए जानते हैं।
चांदनी चौक मार्केट
दिल्ली का चांदनी चौक मार्केट सबसे पुराने को प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। यहां आप लहंगा, शेरवानी, ज्वेलरी और शादी से जुड़े काफी सारे सामान खरीद सकते हैं। इसके अलावा यहां सर्दियों से जुड़े सामान जैसे कंबल आदि भी मिलते हैं। जहां आप धनतेरस पर शुभ माने जाने वाले बर्तनों की भी खरीददारी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां इलेक्ट्रॉनिक मार्केट भी है जहां आप दिवाली के लाइट्स भी परचेस कर सकते हैं। नई सड़क, भागीरथी पैलेस, मोती बाजार और चावड़ी बाजार यहां के मुख्य बाजार हैं।
जनपथ मार्केट
अगर आप ऐसी मार्केट की तलाश कर रहे हैं। जहां आपको सस्ते में कपड़ों और ज्वेलरी की कई वैरायटी मिले तो आपके लिए जनपथ मार्केट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां आपको कपड़ों, ज्वेलरी के अलावा पेंटिंग्स और हैंडिक्रैफ्ट्स भी मिल जाएंगे, जिसके जरिए आप अपने घर को सजा सकते हैं।
सरोजनी मार्केट
अगर आप महिला हैं तो सरोजनी मार्केट सस्ती शॉपिंग की एक अच्छी जगह हो सकती है। यह दिल्ली के सेंटर में पड़ती है और इस कारण यहां तक पहुंचना भी काफी आसान है। यहां शॉपिंग के साथ आप स्ट्रीट फूड का भी आनंद ले सकते हैं।
लाजपत नगर मार्केट
लाजपत नगर मार्केट का नाम दिल्ली के पॉपुलर मार्केट में आता है। यहां आपको मंहगे से लेकर सस्ते कपड़ों और ज्वेलरी के काफी सारे आइट्म्स मिल जाएंगे। फेस्टिव सीजन होने के कारण यहां आपको प्रीमियम क्वालिटी के सामानों पर डिस्काउंट भी देखने को मिल जाएगा।
करोल बाग मार्केट
दिल्ली का करोल बाग मार्केट कपड़ों के लिए काफी फेमस है। इसका नाम दिल्ली के सबसे पुराने मार्केट्स में गिना जाता है। यहां आपको पारंपरिक कपड़ों से लेकर वेस्यर्न वेयर की काफी वैरायटी मिल जाएगी। कनॉट प्लेस के नजदीक होने के कारण यहां तक पहुंचना काफी आसान है।