Headlines
Loading...
पश्चिम बंगाल :: पितृ पक्ष में ही CM ममता ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन, उठे सवाल,,,।

पश्चिम बंगाल :: पितृ पक्ष में ही CM ममता ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन, उठे सवाल,,,।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पितृ पक्ष में ही बंगाल के दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया, हालांकि शारीरिक अस्वस्थता के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शारीरिक रूप से पूजा के उद्घाटन में शामिल नहीं हो सकीं। और उन्होंने पूजा के उद्घाटन में वर्चुअल तौर पर हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री आज कोलकाता और उपनगरों में श्रीभूमि स्पोर्टिंग, टाला पार्क सहित कई प्रमुख पूजाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया. पूरे राज्य की कुल 800 से ज्यादा पूजाओं का उद्घाटन वर्चुअल तरीके से किया, लेकिन पितृ पक्ष में पूजा पंडालों के उद्घाटन पर सवाल उठ रहे हैं।

बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी के पितृ पक्ष पर पूजा उद्घाटन पर सवाल उठाया है। बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने  मीडिया को बताया कि सीएम ममता बनर्जी इसके पहले भी पितृ पक्ष में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कर चुकी हैं। वह सबकुछ जानने के बावजूद परंपरा को समाप्त करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि इसी कारण ही राज्य की यह हालात हैं। राज्य की आर्थिक स्थिति से लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। राज्य की हालत दिनों-दिन बदहाल होती जा रही है।

800 से अधिक पूजा पंडालों का वर्चुअली किया उद्घाटन 

मुख्यमंत्री ने कहा, ”मैं अब ठीक हूं। लेकिन मेरे पैर में चोट है। उस चोट को ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा, इन्फेक्शन हो गया है। डॉक्टरों ने चलने से मना किया। मैं शारीरिक रूप से आपके साथ उपस्थित नहीं हो सकती हूं, लेकिन मैं आत्मा के रूप में आपके पास हूं।”

ममता ने पूजा आयोजकों को श्रीभूमि में आगंतुकों की भीड़ को संभालने के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ”श्रीभूमि में हर साल बहुत भीड़ होती है। पुलिस के सहयोग से मामले को देखेंगे। 27 तारीख को पूजा कार्निवल में मिलते हैं।

हाथीबागान पब्लिक पार्क में स्वयंसेवक नीले और सफेद रंग की वर्दी में हैं। मुख्यमंत्री को यह वर्दी बहुत पसंद आई। मुख्यमंत्री ने हाथीबागान में पूजा का उद्घाटन करते हुए खुद यह बात कही। उन्होंने कहा, ”मुझे यह बहुत पसंद है।”

मुख्यमंत्री टाला पार्क की मूर्ति को वर्चुअली देखना चाहती थी, साथ ही उनकी थीम और अन्य सजावट के बारे में भी जानना चाहा। उन्होंने कहा, ”इस बार यूनेस्को प्रतिनिधि मंडल कई विदेशी नागरिकों को लेकर आ रहा है। उनके लिए अलग रूट बनाएं। मैं पुलिस से भी कहूंगी कि उन्हें ग्रीन चैनल से ले जाया जाए। उन्हें सम्मानित किया जाए और उनका स्वागत किया जाए।”

ममता बनर्जी अहिरीटोला सार्वजनिन की देवी प्रतिमा से प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा, ”प्रतिमा बहुत बढ़िया है। बहुत बढ़िया कहने में बहुत अच्छा लगा। मैं इस मूर्ति को संरक्षित करना चाहती हूं। उन्होंने मूर्तिकार से भी बात की। उन्होंने कहा कि कार्निवल के बाद प्रतिमा को संरक्षित किया जाएगा।

सभी से एकजुट होकर त्यौहार मनाने की अपील 

एंटाली पूजा का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ”धर्म अपना-अपना होता है, लेकिन त्योहार सभी का होता है। ममता बनर्जी ने आज जिलों की पूजाओं का उद्घाटन किया। शुरुआत कूचबिहार से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक-एक कर बाकी जिलों की पूजा का उद्घाटन किया। जिले में 26 अक्टूबर को पूजा कार्निवल का आयोजन किया जायेगा।

इस दिन, मुख्यमंत्री ने उत्तर बंगाल में बाढ़ की स्थिति का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, ”कालिम्पोंग के रंगपो में करीब 14 लोगों की मौत हो गई है। मैंने कलिम्पोंग में मारे गए लोगों के परिवारों को 3 लाख रुपए देने का फैसला किया है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, ”बानरहाट आर्मी सेल विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। एक लड़का घायल हो गया है, उसके इलाज के लिए 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।