Headlines
Loading...
UPPCL::बिजली चोरी पकड़ने के लिए विजिलेंस टीम को बॉडी वार्न कैमरे से किया जाएगा लैस, ऑफिस में बैठकर नजर रखेंगे अधिकारी,,,।

UPPCL::बिजली चोरी पकड़ने के लिए विजिलेंस टीम को बॉडी वार्न कैमरे से किया जाएगा लैस, ऑफिस में बैठकर नजर रखेंगे अधिकारी,,,।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन अब बिजली चोरी पकड़ने के लिए रेड पर जाने वाली विजिलेंस और विभागीय टीम पर पैनी नजर रखेगी। रेड के दौरान इन टीमों बॉडी वार्न कैमरे से लैस किया जाएगा। जितनी देर तक ये रेड की कार्रवाई करेंगे उतनी देर पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय पर बैठे अधिकारी इनकी गतिविधियों को देख सकेंगे। इस व्यवस्था से रेड के दौरान सौदेबाजी के खेल पर अंकुश लगेगा। 

विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन की इस प्रस्तावित पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि यह व्यवस्था पहले लागू होनी चाहिए थी। अवधेश वर्मा ने बताया है कि इस मुद्दे पर उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार से बात की। जिसमें प्रबंध निदेशक ने यह कहा कि प्रबंधन इस दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ रहा है। विजिलेंस और विभागीय जांच टीमें बॉडी वार्न कैमरे से लैस होंगी और जांच की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से देखा जा सकेगा। 

यूपी में सालाना 5 हजार करोड़ की बिजली चोरी

प्रबंधन के पास लंबे समय से यह शिकायतें आती रही हैं कि बिजली चोरी पकड़ने के बाद जांच टीम के सदस्य बिजली चोरी के मामले पकड़ने के बाद पैसे लेकर छोड़ देते हैं। आरोपियों को छोड़ने के पीछे निजी स्वार्थ की शिकायतें ही हर बार आईं। जिसकी वजह से बिजली चोरी पर प्रबंधन प्रभावी अंकुश नहीं लगा पा रहा है। राज्य की बिजली वितरण कंपनियों में हर साल 5000 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की बिजली चोरी होने की बातें बताई जा रही हैं।