UP Breaking News Live: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का वाराणसी दौरा आज, यहां कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल,,,।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का वाराणसी दौरा आज, यहां कई बैठको में होंगे शामिल
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज वाराणसी के सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। फिर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में चल रहे 'संस्कृति संसद' कार्यक्रम के समापन समारोह पहुंचेंगे, यहां बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। शाम लगभग 4:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
लखनऊ में डेंगू के 38 नए मरीज मिले
लखनऊ में शनिवार को डेंगू के 38 नए मरीज चिह्नित किए गए। वहीं 1407 घऱों में मच्छरजनित स्थितियों का जायजा लिया गया। 9 घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया। सबसे ज्यादा डेंगू के पांच-पांच मरीज अलीगंज, चिनहट और इंदिरानगर में मिले। वहीं चंदर नगर और टूड़ियागंज में चार-चार डेंगू के मरीज मिले। इसके साथ ही सरोजनीनगर और सिल्वर जुबली में तीन-तीन डेंगू के मरीज मिले। ऐशबाग में दो, रेडक्रॉस और नवल किशोर रोड में एक-एक मरीज सामने आया।
अमरोहा में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, 2 भाइयों की मौत, 5 घायल
अमरोहा में नेशनल हाइवे 9 पर रजबपुर थाना इलाके में बीती शाम दिल्ली एयरपोर्ट से उत्तराखंड के जसपुर लौट रहे परिवार की तेज रफ्तार कार गन्ने के ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में कार सवार दो भाइयों की मौत हो गई। जबकि बच्चों, महिला समेत पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। कार सवार लोग सऊदी अरब से लौटे परिवार के एक शख्स को कार से लेकर घर आ रहे थे।
लखनऊ में कपड़ा व्यवसायी ने पत्नी को चाकू से गोदकर की हत्या, आरोपी फरार
लखनऊ के महानगर स्थित अलाया अपार्टमेंट में कपड़ा कारोबारी आदित्य कपूर ने चाकू से गोदकर पत्नी शिवानी कपूर को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक देर रात घर पहुंचे कारोबारी का दरवाजा देर से खोलने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था।