8 जनवरी 2024 को विराट कोहली का होगा फेयरवेल, साथी खिलाड़ी ने कर दी रिटायरमेंट की पुष्टि,,,।
विराट कोहली संन्यास :: टीम इंडिया को 10 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद भारतीय टीम को वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। क्योंकि, विराट कोहली को टी20 सीरीज और वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है। लेकिन इस बीच साउथ अफ्रीका सीरीज शुरू होने से पहले ही विराट कोहली के खास दोस्त ने कोहली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि, कोहली साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
डिविलियर्स ने कही बड़ी बात
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के खास दोस्त पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में विराट कोहली के भविष्य करियर पर बड़ा खुलासा किया है। एबी डिविलियर्स का मानना है कि, विराट कोहली साउथ अफ्रीका के दौरे पर अपना आखिरी 2 टेस्ट मैच खेल रहे होंगे। डिविलियर्स का मानना है कि, अब विराट कोहली इसके बाद साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे और वह उनका आखिरी साउथ अफ्रीका में आखिरी टेस्ट सीरीज हो सकता है।
हम उन्हें अच्छा फेयरवेल देंगे - डिविलियर्स
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अपने इंटरव्यू में कहा कि, 'मुझे लगता है कि विराट को यहां लाना बहुत संभव होगा। शायद उनके अंतिम सीज़न के लिए, हम उन्हें उनके करियर के अंत के लिए एक शानदार विदाई देंगे। मैंने रॉबिन उथप्पा और आरपी सिंह को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी के साथ इस पर चर्चा नहीं की है। अभी कुछ समय पहले, हमने एक साथ कुछ काम किया था और मैंने उनसे कहा था कि उन्हें वहां देखना बहुत अच्छा होगा।'
2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी
साउथ अफ्रीका के दौरे पर टीम इंडिया को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट मैच की शुरुआत 26 दिसंबर को होगी। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 3 से 7 जनवरी तक केपटाउन के मैदान पर खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी होगी। क्योंकि, इन दोनों खिलाड़ियों को वाइट बॉल क्रिकेट में आराम दिया गया है।