Headlines
Loading...
कमरे में सो रही थी भाभी, तभी घुस आया रिश्ते का देवर... मुंह दबाकर किया दुष्कर्म; धमकी देकर भागा, पुलिस ने एफआईआर दर्ज़ की,,,।

कमरे में सो रही थी भाभी, तभी घुस आया रिश्ते का देवर... मुंह दबाकर किया दुष्कर्म; धमकी देकर भागा, पुलिस ने एफआईआर दर्ज़ की,,,।

ऐरवाकटरा। रिश्ते का देवर भाभी के कमरे में रात को जबरन घुस गया। उसने महिला का मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर चला गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एक गांव की महिला ने बताया कि पिछले रात वह कमरे में सो रही थी। इसी दौरान परिवार का रिश्ते का देवर उसके कमरे में घुस आया। उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। 

महिला के चिल्लाने पर परिजनों को आता देख आरोपी वहां से धमकी देकर चला गया। बुधवार को दोपहर बाद महिला थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। 

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।