Headlines
Loading...
काशी विद्यापीठ का दीक्षांत आज, काशी आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, कड़ी सुरक्षा के बीच रूट डायवर्जन जारी,,,।

काशी विद्यापीठ का दीक्षांत आज, काशी आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, कड़ी सुरक्षा के बीच रूट डायवर्जन जारी,,,।

वाराणसी :: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मेधावियों को मेडल देने वाराणसी आएंगी। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वे सर्किट हाउस जाएंगी। करीब साढ़े चार घंटे के प्रवास के दौरान वह एक घंटे सर्किट हाउस में भी बिताएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और यहां से सीधे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ जाएंगी। यहां दीक्षांत समारोह में 16 मेधावियों को अपने हाथों मेडल देंगी। करीब 55 मिनट तक समारोह में शामिल होने के बाद वे सर्किट हाउस आएंगी।

यहां विश्राम और भोजन के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के आगमन से पहले प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटे रहे। उनके रूट और आयोजन स्थल की पुख्ता सुरक्षा की गई है। 

रूट डायवर्जन जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार को शहर आगमन के मद्देनजर कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह के दौरान इंग्लिशिया लाइन तिराहा से मलदहिया चौराहा तक किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।