Headlines
Loading...
वाराणसी: कालिका धाम में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित कर सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी,,,।

वाराणसी: कालिका धाम में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित कर सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी,,,।

वाराणसी,(ब्यूरो) एस.के.गुप्ता,की रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को कालिका धाम में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित कर सकते हैं। सेवापुरी क्षेत्र के कालिका धाम इंटर कॉलेज के मैदान में प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले संकेत के अनुसार प्रधानमंत्री 17 और 18 दिसंबर को दो दिवसीय काशी प्रवास कर सकते हैं। हालांकि प्रशासन को पीएम के कार्यक्रम की पुष्ट सूचना का अभी इंतजार है।

दरअसल, विकसित भारत संकल्प यात्रा में देशभर में भाजपा सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस यात्रा में शामिल होना है। 17 दिसंबर को नमो घाट पर तमिल काशी संगमम का शुभारंभ होना है और 18 दिसंबर को उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन प्रस्तावित है। इन दोनों कार्यक्रमों में पीएम मोदी के शामिल होने की पूरी उम्मीद है। 

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पीएम मोदी 17 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ सकते हैं। शासन स्तर से दो दिवसीय दौरे की तैयारियों के लिए कहा गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी के हाथों लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाओं की सूची भी मांगी गई है। तैयार हो चुकी परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है। 

वाराणसी जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने रविवार को कालिकाधाम इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर वहां होने वाले आयोजन की तैयारियों को भी परखा।