नईदिल्ली :: पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर,,,।
नईदिल्ली :: पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को उनकी जयंती पर याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीर साझा की है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखे। अपने कैप्शन में पीएम मोदी ने प्रणव मुखर्जी के अंतर्दृष्टि और नेतृत्व को अमूल्य बताया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'श्री प्रणव मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। उनकी राजनीतिक कौशल और बौद्धिकता ने हमारे देश को दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी अंतर्दृष्टि और नेतृत्व अमूल्य था। व्यक्तिगत रूप से हमारी बातचीत हमेशा समृद्ध रही है। उनका ज्ञान प्रगति की दिशा में हमेशा एक मार्गदर्शक के तौर पर होगा।'
प्रणव मुखर्जी को 2012 में भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने प्रतिभा देवी सिंह पाटिल की जगह ली थी। प्रणव मुखर्जी 2017 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।