Headlines
Loading...
वाराणसी :: लहुराबीर में न्यू इंटरनेशनल होटल सील, चार प्रतिष्ठान हुए कुर्क,,,।

वाराणसी :: लहुराबीर में न्यू इंटरनेशनल होटल सील, चार प्रतिष्ठान हुए कुर्क,,,।

वाराणसी। नगर निगम प्रशासन ने गृहकर के बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्यवाही सोमवार से शुरू की। पहले दिन लहुराबीर में होटल न्यू इंटरनेशनल सील करते हुए चार प्रतिष्ठानों को कुर्क किया गया। दशाश्वमेध और भेलूपुर जोन में कार्यवाही के दौरान 10.25 लाख रुपये वसूले गए।

होटल न्यू इंटरनेशनल पर 20 लाख रुपये बकाया था। जब टीम पहुंची तो मालिक के मौजूद न होने पर दो दुकानों से किराया कुर्की के प्रावधान के तहत 3 लाख रुपये वसूले। इस होटल पर निगम की टीम करीब दो घंटे रही। भेलूपुर जोन में मारवाड़ी सेवा संघ पर नगर निगम का 59 लाख 84 हजार 738 रुपये बकाया है। संघ प्रबंधन ने नगर निगम से दो दिन में भुगतान का समय मांगा है। वहीं अन्य भवनस्वामियों ने भी जल्द ही भुगतान का आश्वासन दिया है।

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि गृहकर के 100 बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। अक्षत वर्मा ने बकाएदारों से अपील है कि सख्त कार्यवाही से बचने के लिए समय पर बकाया भुगतान कर दें। 

इस दौरान जोनल अधिकारी संजय कुमार तिवारी, कर अधीक्षक राजीव लोचन पाठक, जोनल अधिकारी जितेन्द्र कुमार आनंद, कर अधीक्षक विनय सागर आदि रहे।