Headlines
Loading...
कछवारोड, मिर्जामुराद :: आज चाय की दुकान की तख्त पर मिला युवक का शव,,,।

कछवारोड, मिर्जामुराद :: आज चाय की दुकान की तख्त पर मिला युवक का शव,,,।

कछवांरोड, हरपुर गांव (मिर्जामुराद) में रिंग रोड के सर्विस रोड किनारे चाय पान की दुकान के पास मड़ई में रखे तखत पर आज रविवार सुबह एक अधेड़ की लाश मिली। दुकानदार हरपुर गांव निवासी रमेश राजभर ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान हरपुर शिवकुमार ने इसकी सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दी। मौके पर मिर्जामुराद पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस द्वारा शव की फोटो वायरल करने पर उसकी पहचान शिवपुर थानांतर्गत भुसोला (कादीचक) निवासी काशीनाथ कश्यप (47) के रूप में हुई।

चोलापुर थाना क्षेत्र के दशनीपुर ग्राम प्रधान शैलेन्द्र कुमार पटेल ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे मृतक के साले मनोज कश्यप ने शव का पहचान कर अपने बहन को सूचना दी। साले मनोज ने बताया कि शनिवार को 12 बजे जीजा एक शादी में बाबतपुर जाने को कहकर घर से निकले थे। देर रात तक घर नही पहुंचे तो बहन के साथ रात में काफी खोजबीन की गई। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था और मूल रूप से बड़ागांव थाना क्षेत्र के भिखारीपुर (साधौगंज) का निवासी था। 

वह कुछ सालों से ससुराल में जमीन लेकर घर बनवाकर परिवार के साथ रह रहा था। उसे एक पुत्र अनुराग व दो पुत्री सुंन्या व वैष्णवी है। कुछ माह से खुद की कार लेकर चलाता था। पत्नी माया कश्यप हरहुआ ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मृतक को जहर देकर हत्या की आशंका जताई है।