Headlines
Loading...
आज दोपहर धूप सेंक रही महिलाओं के ऊपर अचानक गिरा छज्‍जा, दो की मौत; मासूम की हालत गंभीर,,,।

आज दोपहर धूप सेंक रही महिलाओं के ऊपर अचानक गिरा छज्‍जा, दो की मौत; मासूम की हालत गंभीर,,,।

Balcony fell and two women died: गोरखपुर में धूप सेंक रहीं महिलाओं पर अचानक एक पुराने मकान का छज्जा गिर गया। इससे दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक साल का एक मासूम गंभीर रूप से घायल है। परिवारी जन तीनों को लेकर नजदीकी नर्सिंग होम पर गए थे जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। थोड़ी देर बाद दोनों महिलाओं की मौत हो गई।

यह हादसा गोरखपुर के पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-19 में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिलाएं एक पुराने मकान के छज्जे के नीचे बैठकर धूप सेंक रही थीं। अचानक उन पर छज्जा गिर गया। दो महिलाएं और एक वर्षीय मासूम इसकी चपेट में आ गए। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर में पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-19 निवासी रोशन अली अपने मकान का पिछला हिस्सा तोड़ रहे थे कि आगे का छज्जा गिरने से छज्जे के नीचे बैठ धूप सेंक रही वार्ड नंबर 19 निवासी 45 वर्षीय महिला जाकरुन निशा, 36 वर्षीय कैसर जहां और उनका एक साल का मासूम बेटा हसनैन उसकी चपेट में आ गए। 

तीनों छज्जे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बगल में स्थित एक नर्सिंग होम तक पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर होती देख डॉक्टरों ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां थोड़ी देर बाद दोनों महिलाओं की मौत हो गई। मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।