Headlines
Loading...
बड़ी खबर,,चन्दौली:: पुलिस से मुठभेड़ में चार बदमाशों को लगी गोली, पुलिस ने सभी शातिरों को किया गिरफ्तार,,,।

बड़ी खबर,,चन्दौली:: पुलिस से मुठभेड़ में चार बदमाशों को लगी गोली, पुलिस ने सभी शातिरों को किया गिरफ्तार,,,।

यूपी, चंदौली :: चकिया, नौगढ़ और चकरघट्टा पुलिस की संयुक्त टीम और चार शातिर बदमाशों के बीच बुधवार को नौगढ़ के जलेबिया मोड़ के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में चार बदमाशों को गोली लगी है। एक बदमाश के हाथ और पैर में और बाकि तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है।ये चारा तीन दिसंबर को नौगढ़ में हुई बोलेरो लूट की घटना में शामिल थे। बदमाशों पर हत्या, हत्या का प्रयास ,गैंगस्टर, लूट, डकैती,रंगदारी मांगना, मारपीट, मादक पदार्थो की तस्करी और आर्म्स एक्ट जैसे जघन्य अपराध के कई मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार की भोर में औरवाटाड मोड़ पर नौगढ़ पुलिस वाहन चेकिंग कर रहे थी कि मुखबीर ने बताया कि दिलबगरा पहाडी पर कुछ अपराधियों द्वारा एक बोलेरो वाहन खड़ा करके लूट की घटना को अंजाम देने के लिये दो व्यक्ति नीचे उतर कर रैकी कर रहे हैं व कुछ बदमाश गाडी के अंदर बैठे हैं। पुलिस पहुंची तो नीचे खड़े बदमाशों द्वारा पुलिस वालों के ऊपर फायरिंग की गई, पुलिस वाले आत्म सुरक्षार्थ बदमाशों के ऊपर बचते बचाते हुए कार्रवाई की गई। तब तक बोलेरो वाहन में बैठे बदमाश बोलेरो वाहन को लेकर चकिया की तरफ भागने लगे। पुलिस सुबह तलाश की तो बदमाश झाड़ियों में पड़े थे उनके पैर और हाथ में गोली लगी थी। 

उनकी पहचान सोनू सिंह, ग्राम चांद कमरिया थाना खीरा जनपद प्रयागराज और फागू साहनी ग्राम पचगडा थाना अदलहट जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई। उनसे बोलेरो वाहन से भागे हुए बदमाशों के बारे में पूछा गया तो एक का नाम अनमोल पटेल ग्राम पचगडा थाना अदलहट जनपद मिर्जापुर और दूसरे का नाम सुनिल सोनकर थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर बताया। बुधवार को चकिंग के क्रम में जलेबिया मोड के पास थाना चकिया पुलिस दोनों बदमाशों को भी पकड़ लिया। पुलिस कर्मियों द्वारा घायल बदमाश को नियमानुसार हिरासत में लेकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नौगढ पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।