Headlines
Loading...
ईश्वरीय वरदान :: एम्बुलेंस के गड्ढे में गिरने के बाद 'मृत आदमी' हुआ जीवित, जानिए पूरा मामला,,,।

ईश्वरीय वरदान :: एम्बुलेंस के गड्ढे में गिरने के बाद 'मृत आदमी' हुआ जीवित, जानिए पूरा मामला,,,।

हरियाणा राज्य, ब्यूरो। भारतीय सड़कों पर गड्ढे होना आम बात है। ये गड्ढे न सिर्फ राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं, बल्कि कई बार वाहन चालकों के लिए जानलेवा भी साबित होते हैं। इनके कारण कई सड़क यात्रियों की मौत भी हो चुकी है। 

लेकिन हरियाणा के एक 80 वर्षीय व्यक्ति के लिए, यह गड्ढे वास्तव में ईश्वरीय वरदान साबित हुआ है। कम से कम उस व्यक्ति के परिवार ने तो यही दावा किया है।

डॉक्टरों ने किया था मृत घोषित

हमारे मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दर्शन सिंह बराड़ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। दर्शन सिंह के परिजन उनके शव को पटियाला से करनाल के पास निसिंग स्थित उनके घर ले जा रहे थे। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाना था। गाँव में लकड़ी भी एकत्रित की जा चुकी थी। लेकिन कैथल के ढांड के पास जब शव ले जाई जा रही थी तो एंबुलेंस का टायर एक गड्ढे में फंस गया और एंबुलेंस अचानक तेज झटका देकर जंप कर गई। और अचानक ही जैसे दर्शन सिंह बराड़ को ईश्वरी जीवनदान मानो मिल गया हो। और वे मानो हाथ हिलाकर अपने जीवित होने का संकेत देने लगे।

दिल की धड़कनें लौट आईं

बराड़ परिवार ने कहा कि दर्शन सिंह के पोते, जो एम्बुलेंस में उनके साथ थे, ने उन्हें हाथ हिलाते हुए देखा। जब उन्हें दिल की धड़कन महसूस हुई तो उन्होंने एम्बुलेंस ड्राइवर से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाने के लिए कहा। जहां डाक्टरों ने दर्शन सिंह को जीवित घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने उसके पिता को करनाल के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल बुजुर्ग दर्शन सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। परिवार ने इस घटना को चमत्कार और ईश्वरीय वरदान बताया है और अब उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।