Headlines
Loading...
प्रयागराज/नैनी :: अरैल स्थित महर्षि आश्रम नैनी मे महर्षि महेश योगी का जन्मदिवस ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाया गया,,,।

प्रयागराज/नैनी :: अरैल स्थित महर्षि आश्रम नैनी मे महर्षि महेश योगी का जन्मदिवस ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाया गया,,,।

अरैल स्थित महर्षि आश्रम नैनी मे महर्षि महेश योगी का जन्मदिवस ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाया गया........।

नैनी प्रयागराज/ महर्षि आश्रम संगम तट अरैल नैनी मे महर्षि महेश योगी का जन्मदिवस ज्ञान युग दिवस पूरे विधि विधान से मनाया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करछना विधायक पियूष रंजन निषाद ने कहा कि महर्षि जी के तपोवल से आज सनातन धर्म की रक्षा हो रही है महर्षि जी के ही विद्वान पंडितों के द्वारा आज पूरे विश्व में भावातीत ध्यान के माध्यम से मनुष्य के जीवन को सफल बनाया सकता है। 

यह महर्षि महेश योगी जी की देन है जो आज भारत में हिंदू समाज के परचम को लहराया और विश्व में भारत का नाम रोशन करने में महर्षि महेश योगी जी का नाम प्रथम स्थान पर है। 

समारोह में आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन आश्रम प्रभारी सुनील श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव प्रभारी महर्षि स्मारक, आश्रम प्रभारी बसंत दास के द्वारा माल्यार्पण-अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम वैदिक विद्वानों के द्वारा मंगलाचरण पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। 

इस अवसर पर सभासद प्रदीप महरा, सभासद मयंक यादव, काशी से काशी प्रांत अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिह एवं समस्त वैदिक विद्वान पंडित कर्मचारीगण इस अवसर पर मौजूद थे। 

कार्यक्रम का संचालन कथा वाचक भूपेंद्र महाराज जी ने किया। मीडिया प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद जन्मदिन के शुभ अवसर पर आश्रम परिसर मे सभी भक्तों को भोजन एवं प्रसाद ग्रहण कराया गया।