फिल्म स्टार जैकी श्रॉफ ने पहले राम मंदिर के आंगन को किया साफ, फिर सीढ़ियों पर लगाया झाड़ू पोछा,,,।
मुंबई :: बॉलीवुड के बिड़ू यानी जैकी श्रॉफ एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जहां शामिल होने के लिए जहां कई सितारे आमंत्रित हैं और 22 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इन तैयारियों के बीच जैकी श्रॉफ राम मंदिर के प्रांगण और मंदिर की सीढ़ियों को साफ करते नजर आए। वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने एक्टर की जमकर तारीफ की।
66 साल के जैकी श्रॉफ ने सबसे पुराने राम मंदिर के सफाई अभियान में हिस्सा लिया। ये मंदिर अयोध्या नहीं बल्कि मुंबई का है। भगवान के प्रति एक्टर का ये लगाव देख फैंस उनकी सादगी की तारीफ कर उन्हें जमीन से जुड़ा बता रहे हैं।
दरअसल, पिछले दिनों जैकी को मुंबई के सबसे पुराने मंदिर में स्पॉट किया गया। जहां उन्हें पुराने राम मंदिर के बाहर और मंदिर की सीढ़ियां साफ करते दिखा गया। इस दौरान उनके पीछे बहुत सारे लोग खड़े थे, लेकिन जग्गू दादा हाथ में ग्लव्स पहनकर सफाई करने में जुटे हुए हैं। साफ-सफाई के साथ उन्होंने पेड़ों में भी पानी भी डाला।
जैकी श्रॉफ के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक्स पर यूजर्स इस वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'जो इंसान जीरो से हीरो बना है ना वो अपनी अहमियत समझता है।' दूसरे ने लिखा, 'कैमरा के सामने और पीछे सबसे विनम्र इंसान हैं.' एक अन्य ने लिखा- '1 नंबर बिड़ू'।