Headlines
Loading...
Happy Makar Sankranti मकर संक्रांति पर 1 घंटा 45 मिनट का रहेगा मुहूर्त, सारी डिटेल,,,।

Happy Makar Sankranti मकर संक्रांति पर 1 घंटा 45 मिनट का रहेगा मुहूर्त, सारी डिटेल,,,।

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क :: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन मकर संक्रांति को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर साल 14 जनवरी को मनाई जाती है इस बार यह पर्व 15 जनवरी दिन सोमवार को मनाया जाएगा।

इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा का विधान होता है। मकर संक्रांति के दिन स्नान दान व पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से देवी देवताओं की असीम कृपा प्राप्त होती है और सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। 

मकर संक्रांति के दिन पूजन के लिए केवल 1 घंटा 45 मिनट का ही वक्त मिल रहा है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा पूजन का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
 

मकर संक्रांति पर शुभ मुहूर्त-

मकर संक्रांति को देशभर में अलग अलग नामों से जाना जाता है इस साल यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन स्नान दान व पूजा पाठ का विशेष विधान होता है मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन अगर पवित्र नदी गंगा में स्नान किया जाए तो साधक के सारे पाप धुल जाते हैं और उसे मुत्यु के बाद मोक्ष मिलता है
 

मकर संक्रांति पर स्नान दान व पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 15 जनवरी दिन सोमवार को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 9 बजे तक प्राप्त हो रहा है यानी इस साल मकर संक्रांति पर स्नान दान व पूजा के लिए केवल 1 घंटा 45 मिनट का समय ही प्राप्त होगा। इस शुभ मुहूर्त में स्नान आदि करने के बाद भगवान की पूजा कर गरीबों व जरूरतमंदों को दान जरूर करें। ऐसा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।