MP News: सीएम मोहन यादव ने प्रकाश पर्व पर गुरु गोबिंद सिंह को किया नमन, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री, देखे, वीडियो,,,।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया है। सीएम यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। धर्म और मानवता की सेवा के लिए समर्पित आपका जीवन प्रेरणा का महान प्रकाश पुंज है। आपकी अमूल्य शिक्षाएं मानव कल्याण के दीप को युगों-युगों तक प्रदीप्त रखेंगी।'
जानिए कौन थे गुरु गोबिंद सिंह
गुरु गोबिंद सिंह सिखों के दसवें गुरु थे। उनका जन्म पटना साहिब में हुआ था। गुरु गोबिंद सिंह को ज्ञान, सैन्य क्षमता आदि के लिए जाना जाता था। उनके पिता गुरु तेग बहादुर की मृत्यु के उपरांत 11 नवंबर सन 1675 को वे गुरु बने। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा करते हुए और सच्चाई की राह पर चलते हुए गुजार दिया था। गुरु गोबिंद सिंह ने ही सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया। गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा वाणी 'वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह' भी दी। खालसा पंथ की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह मुगलों और उनके सहयोगियों से कई बार लड़े।