पेपर नहीं पढ़ते क्या आगे हत्या हुई है अपनी सोने की अंगूठी, चेन व ब्रेसलेट उतार लो... सीबीआई अधिकारी बन युवक को ठगा, FIR हुई दर्ज़...
वाराणसी, ब्यूरो। वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम जाने वाले मोड़ के पास रविवार की सुबह बड़ी गैबी निवासी पिंटू सोनकर से क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर दो बाइक से आए तीन युवकों ने चार सोने की अंगूठी, एक ब्रेसलेट संग एक सोने की चेन उड़ा दिए। पिंटू ने थाने पर तहरीर दे दी है।
बड़ी गैबी निवासी पिंटू मकान बनवाने के ठेकेदार हैं। साथ ही छत के ढलाई का कार्य करते हैं। पिंटू के अनुसार, रविवार की सुबह वह लेबर मंडी के पास पहुंचा ही था कि वहां पर खड़े कुछ लोग एक व्यक्ति की तलाशी ले रहे थे। इन्हें भी रोक लिया और कहने लगे कि आगे हत्या हुई है।
आप अखबार नहीं पढ़ते हो और यह कह कर उन्होंने उससे सोने के अंगूठी, चेन व ब्रेसलेट उतरवा लिया। उसको बदल कर कागज में बांध कर पिंटू को थमा दिया और कहा जल्दी यहां से चले जाओ। यह सुन पिंटू वहां से चल दिये।
आगे जाकर देखा तो उनके द्वारा थमाया गया गए कागज में रोल गोल्ड का एक नकली अंगूठी व एक चेन था। सूचना पाकर मौके पर एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा व मंडुवाडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय पहुंचे। क्षेत्र का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस के हाथ अभी कुछ नही लगा है।