Headlines
Loading...
750 रुपए में दो किलो घी, 250- 250 ग्राम पनीर-मटर फ्री, दुकान सील, 80 किलो घी-पनीर हुई जब्त...

750 रुपए में दो किलो घी, 250- 250 ग्राम पनीर-मटर फ्री, दुकान सील, 80 किलो घी-पनीर हुई जब्त...

खाद्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एक बड़ी घटना सामने आ रही है...। जिसमें बैरागढ़ में आरा मशीन रोड पर विशाल पाल नाम का शख्स शुद्ध पनीर भंडर नाम से दुकान संचालित कर रहा था। वह मूलत: दिल्ली का निवासी है। 

विशाल 750 रुपए में दो किलो घी, 250- 250 ग्राम पनीर-मटर फ्री दे रहा था। इसी तरह के ऑफर दही और अन्य खाद्य पदार्थों पर दिए जा रहे थे। जबकि बाजार में शुद्ध घी की कीमत 550 रुपए से 600 रुपए किलो है। 
इसकी शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने दुकान पर छापा मारा। मौके पर उपलब्ध पनीर का नमूना लेकर 40 किलो पनीर और 40 किलो घी जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान लगभग 2 घंटे तक बुलाये जाने पर भी संचालक विशाल पाल उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद टीम ने जब्ती की कार्रवाई के बाद दुकान सील कर दी। 

बिना लाइसेंस के चला रहा था दुकान
विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार विशाल पाल बिना लाइसेंस और पंजीयन के दुकान का संचालन कर रहा था। उसने लोगों को लुभाने के लिए सस्ते घी के पम्फलेट भी बैरागढ़ में वितरित किए। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खाद्य नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।