Headlines
Loading...
सांस रोकने वाले आखिरी ओवर में आरसीबी ने ऐसे पलटी बाजी, धोनी की आंखों से निकले आंसू कोहली के जश्न ने लूटी महफिल, पढ़े पूरा रोमांच..

सांस रोकने वाले आखिरी ओवर में आरसीबी ने ऐसे पलटी बाजी, धोनी की आंखों से निकले आंसू कोहली के जश्न ने लूटी महफिल, पढ़े पूरा रोमांच..

Last Over Thriller CSK vs RCB आईपीएल 2024 (IPL 2024 RCB vs CSK) के 68वें मैच में आरसीबी ने गजब अंदाज में खेल दिखाकर सीएसके को 27 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस मैच का फैसला भी आखिरी ओवर में हुआ। दरअसल, मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए थे। जिसके बाद सीएसके टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 191 रन ही बना सकी। 

वैसे, सीएसके को प्लेऑफ में जाने के लिए 200 रनों की दरकार थी लेकिन आखिरी ओवरों में आरसीबी के गेंदबाज यश दयाल ने करिश्मा कर मैच का पासा ही पलट कर रख दिया। बता दें कि आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी जिससे प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी पेश कर पाए लेकिन तेज गेंदबाज यश दयाल ने करिश्मा कर मैच को बदल कर रख दिया। 

आखिरी ओवर का ऐसा था पूरा रोमांच

आखिरी ओवर के लिए क्रीज पर धोनी और जडेजा मौजूद थे। सीएसके को 200 रनों के आंकड़े तक हर हाल में पहुंचना था। पूरी जिम्मेदारी धोनी और जडेजा के कंधे पर थी। फैन्स की सांसें थम गई थी। कोहली के चेहेर पर जो भाव आ रहे थे। उससे पता चल रहा था कि मैच का रोमांच अपने चरम पर था।

पहली गेंद - 110 मीटर छक्का

यश दयाल की पहली गेंद पर धोनी ने फुलटॉस गेंद पर 110 मीटर छक्का लगाकर आरसीबी की धड़कने तेज कर दी थी। यहां से मैच पलटने वाला था. गेंदबाज के होश उड़ चुके थे। सीएसके अब जीत की उम्मीद करने लगी थी। लेकिन कहते हैं ने क्रिकेट में जब तक आखिरी गेंद न फेंकी जाए परिणाम का फैसला नहीं करना चाहिए।

दूसरी गेंद पर धोनी आउट

अब दूसरी गेंद पर धोनी ने एक बाऱ फिर हवाई शॉट मारा, गेंद बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर गई, नीचे स्वप्निल सिंह खड़े थे, युवा खिलाड़ी ने शांत रहकर धोनी के कैच को लपककर मैच का पासा ही पलट दिया। धोनी 13 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हो गए। सीएसके को धोनी के रूप में तगड़ा झटका लगा था। माही भी काफी निराश दिखे, आरसीबी खेमे ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। लेकिन अभी भी सीएसके मैच से बाहर नहीं थी।

सीएसके को 4 गेंद पर 11 रन चाहिए थे 

शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी करने आए थे। शार्दुल से चमत्कार की उम्मीद थी लेकिन करिश्मा यश दय़ाल ने किया। तीसरी गेंद को खेलने से ठाकुर चूक गए। इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। अब सीएसके को तीन गेंद पर 11 रन चाहिए थे। आरसीबी धीरे-धीरे जीत की ओर कदम बढ़ा रही थी। सीएसके के खेमे में टेंशन थी। धोनी भी डग आउट में बैठकर मैच को देख रहे थे, उनके चेहरे पर हताशा साफ झलक रही थी। इस सीजन में पहली बार धोनी डग आउट में आकर बैठे थे। सीएसके खेमे की सांसे थम गई थी।

चौथी गेंद पर एक रन

किसी तरह शार्दुल ने चौथी गेंद पर एक रन लिया. अब 2 गेंद पर 10 रन चाहिए थे। फैन्स को पिछले फाइनल की याद गई थी जब जडेजा ने आखिरी की 2 गेंद पर 10 रन बनाकर सीएसके को चैंपियन बनाया था, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है।

पांचवीं गेंद और छठी गेंद पर कोई रन नहीं

यश दयाल ने सच में करिश्मा कर दिया। आखिरी की गेंद पर जडेजा रन नहीं बना सके। सीएसके 200 रनों के आंकड़ें पर नहीं पहुंच पाई। दयाल ने आखिरी ओवर में केवल 7 रन दिए और सीएसके के सपने को तोड़ दिया। दयाल ने खुद को साबित कर दिया। पिछले सीजन में रिंकू सिंह ने उनकी 5 गेंद पर 5 छक्के लगाकर उनके रातों की नींद उड़ा दी थी लेकिन इस सीजन आरसीबी के लिए खेलते हुए दयाल ने वो करिश्मा किया जिसकी याद क्रिकेट फैन्स को हमेशा रहेगी। यश दयाल ने रिंकू के द्वारा लगाए गए 5 छक्के की कड़वी याद को भूला दिया था। धोनी की आंखों में आंसू थे। 

कोहली जश्न मना रहे थे

धोनी डग आउट में निराश होकर एक टक देख रहे थे। उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. आंखों में नमी थी। वहीं, दूसरी ओर आरसीबी खेमा जश्न मना रहा था, कोहली अपने ही अंदाज में आक्रमक अंदाज में जश्न मना रहे थे। उनके यकीन ही नहीं हो रहा था कि आरसीबी ने करिश्मा कर दिया था। कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा भी दर्शक दीर्घा में खुश हो रही थीं।