नाबालिग लड़कियों को नशे का इंजेक्शन लगाकर लॉज में ले गए हैवान वहां रात भर दोनों लड़कियों के साथ किया बलात्कार, फिर दोनो को...
महाराष्ट्र के पुणे से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 2 नाबलिग लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ है। आरोपी दोनों लड़कियों को नशे वाला इंजेक्शन देने के पश्चात् एक लॉज में ले गए थे, जहां उनके साथ इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है तथा आगे की तहकीकात जारी है।
घटना पुणे के राजगुरुनगर की है। अपराधियों ने पहले दोनो नाबालिग लड़कियों को नशे वाला इंजेक्शन लगाया था, जिसके पश्चात् दोनों बेहोश हो गईं थीं। फिर आरोपी दोनों लड़कियों को एक लॉज में ले गए, जहां उन्होंने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने बताया, जब अगली सुबह वे अपने घर पहुंची तो उनकी हालात देख माता-पिता के होश उड़ गए।
और इसके बाद दोनों पीड़िताओं ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। गुस्साए एवं घबराए माता-पिता दोनों को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गए। पुलिस के सामने उन दोनो पीड़िताओं ने सारी आप बीती बताई। पीड़िताओं के अनुसार, अपराधियों ने उन्हें नशीला पदार्थ देने के बाद शराब पी थी, तत्पश्चात, उन्हें लॉज में ले जाया गया। अपराधियों ने दोनों बच्चियों पर पूरी रातभर अत्याचार किया।
वहीं, मामले की खबर प्राप्त होने के बाद पुलिस की टीम तहकीकात में जुट गई। फिलहाल खेड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने POCSO के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तहकीकात में जुटी पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनमें से एक अपराधी नाबालिग है। तीसरा आरोपी मुख्य आरोपी है, जो कि फिलहाल फरार है। पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने मीडिया को बताया, मुख्य आरोपी एक ड्रग सप्लायर है तथा पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ड्रग सप्लाई की है।