Headlines
Loading...
अयोध्या पहुंचे CM मोहन यादव ने अखिलेश यादव को घेरा, कहा- नाम समाजवादी, व्यवहार में परिवारवादी पार्टी...

अयोध्या पहुंचे CM मोहन यादव ने अखिलेश यादव को घेरा, कहा- नाम समाजवादी, व्यवहार में परिवारवादी पार्टी...

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार 17 मई को अयोध्या पहुंचे। यहां सीएम यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। मंच से अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इन्होंने पार्टी का नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है...लेकिन इनका व्यवहार परिवारवादी पार्टी की तरह है। और कहा कि कुछ दिनों पहले मैं आजमगढ़ गया जिसको लेकर समाजवादी पार्टी ने कहा कि था कि इनका उत्तर प्रदेश में क्या काम?

इस सवाल के जवाम में सीएम यादव जवाब देते हुए कहा कि मेरा संबंध पूरे भारत से है। भाजपा में सभी को बराबर का अवसर मिला है। जनता में से काबिल इंसान को ढूंढ कर मुख्यमंत्री और मंत्री बना दिया जाता है। जनता के बीच से उनका सांसद बनाया जाता है न कि एक परिवार में से।

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि गरीब किसान के घर में से सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनना चाहिए या किसी एक परिवार से। अगर किसी आम आदमी के ये मौका कोई पार्टी देती है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। इन लोगों ने नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है लेकिन व्यवहार परिवारवादी पार्टी की तरह है। अब परिवार में चाचा ही बेचारे लाइन में खड़े रह गए हैं।