Headlines
Loading...
आयुष्मान योजना के लिए इस मोबाइल ऐप से करें अप्लाई, 5 लाख रुपये तक का मिलेगा मुफ्त इलाज...

आयुष्मान योजना के लिए इस मोबाइल ऐप से करें अप्लाई, 5 लाख रुपये तक का मिलेगा मुफ्त इलाज...

नईदिल्ली ब्यूरो। केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एक गजब की सुविधा लेकर आई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब 70 साल से ऊपर के लोग आयुष्मान ऐप के जरिए एनरोलमेंट और ई-केवाईसी करा सकते हैं। 

इतना ही नहीं, आयुष्मान ऐप के जरिए ही आप अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड भी प्राप्त कर सकते हैं। बताते चलें कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल से ऊपर के सभी लोग 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा के लिए पात्र हैं। इस योजना में, 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग, चाहें वे किसी भी आय वर्ग के हों, इसका लाभ उठा सकते हैं।

वय वंदना कार्ड के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की पड़ेगी जरूरत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगलवार को एक पोस्ट किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग अब आयुष्मान ऐप के जरिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं और 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें आयुष्मान वय वंदना कार्ड प्राप्त करने का पूरा प्रोसेस दिखाया गया है। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए।

आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

* आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें।
* लाभार्थी या ऑपरेटर के रूप में लॉग इन करें।
* कैप्चा, मोबाइल नंबर दर्ज करें और प्रमाणीकरण करें।
* ओटीपी और कैप्चा कोड दर्ज करें और फिर लॉगिन पर।
* डिवाइस के स्थान तक पहुंच की अनुमति दें।
* राज्य और आधार विवरण सहित लाभार्थी का डेटा दर्ज करें।
* अगर कोई लाभार्थी नहीं मिलता है, तो ईकेवाईसी प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें। *ओटीपी के लिए अपनी सहमति दें।
* एक घोषणा प्रदान करें और अन्‍य जानकारी भरें।
* लाभार्थी का मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करें।
* अब कैटेगरी और पिन कोड सहित विवरण दर्ज करें।
* परिवार के सदस्यों की जानकारी जोड़ें और सबमिट करने के लिए आगे बढ़ें।
* इस योजना के तहत सीनियर सिटीजन के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?
* एकमात्र पात्रता मानदंड यह है कि व्यक्ति की आयु 70 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। जैसा कि उनके आधार कार्ड में दर्ज आयु से निर्धारित होता है।

क्या योजना में नामांकन के लिए आधार अनिवार्य है?

हां, पात्र सीनियर सिटीजन के लिए आयुष्मान कार्ड के नामांकन और जारी करने के लिए आधार-बेस ई-केवाईसी अनिवार्य है। आधार एकमात्र दस्‍तावेज की आवश्‍यकता होती है। लाभार्थी हमारी वेबसाइट पोर्टल - www.beneficiary.nha.gov.in और आयुष्मान ऐप (Google Play Store पर Android के लिए उपलब्ध) के माध्यम से आयुष्मान भारत वरिष्ठ नागरिक योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गरीब वर्ग को मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए साल 2017 में 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य' स्कीम लेकर आए थे। हालांकि, इस योजना में एक अहम बदलाव किया गया। अब इस योजना में 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को शामिल किया गया है। 

'प्रधानमंत्री जन आरोग्य' एक तरह की कैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है, जिसके अंतर्गत चुनिंदा अस्पतालों में फ्री इलाज कराया जा सकता है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले और छुट्टी मिलने के 15 दिन बाद तक के सभी मेडिकल खर्च जैसे- जांच, दवाएं आदि भी कवर होती हैं।