Headlines
Loading...
Muzaffarpur : DM ने पकड़ा 15 करोड़ से अधिक रुपयों का झोल, गड़बड़ी सामने आते ही फूलने लगे अफसरों के हाथ-पैर...

Muzaffarpur : DM ने पकड़ा 15 करोड़ से अधिक रुपयों का झोल, गड़बड़ी सामने आते ही फूलने लगे अफसरों के हाथ-पैर...

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सभी अंचलों में 15 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। अंचलों में विभिन्न कार्यों के लिए उपलब्ध कराई गई राशि का लेखाजोखा नहीं मिल रहा है।डीएम सुब्रत कुमार सेन ने पिछले दिनों कैश बुक की समीक्षा की। इसमें उक्त गड़बड़ी पकड़ी गई।

उन्होंने इसे वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में रखते हुए अपर समाहर्ता, राजस्व को आगे की कार्रवाई करने की जवाबदेही सौंपी है। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी देने को कहा है।

बताया गया कि जिले के सभी अंचलों में तीन करोड़ 64 लाख 93 हजार 277 रुपये अग्रिम मद में और 11 करोड़ 80 लाख 16 हजार 894 रुपये असमायोजित बिल के रूप में पड़ी हुई है। इसका अब तक हिसाब नहीं दिया गया।

डीएम ने कहा कि यह कुशल वित्तीय प्रबंधन को नहीं दर्शाता है। उन्होंने कैश बुक की समीक्षा करते हुए अपर समाहर्ता को अग्रिम मद में पड़ी राशि की वसूली और असमायोजित बिल को समायोजित करने का निर्देश दिया है।

ताकि कैश बुक को अपडेट किया जा सके। डीएम ने सभी अंचलों में राशि से संबंधित आंकड़ा भी अंचलवार उपलब्ध कराया है।

इसके समायोजन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। साथ ही उन्होंने सभी सीओ को कैश बुक को अपडेट रखने का निर्देश दिया है।

वित्तीय गबन की दिशा में जांच कर मांगी रिपोर्ट

डीएम ने कहा कि अगर किसी अंचल में किसी मद से आवंटन की आवश्यकता हो तो इसकी पहले समीक्षा कर लें, इसके बाद ही आवंटन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी करें।

इसके अलावा अग्रिम मद और असमायोजित बिल का हिसाब नहीं देने के मामले में वित्तीय गबन की दिशा में जांच करने को कहा है।

कई महीनों से कैश बुक को नहीं किया अपडेट

अंचलों में कैश बुक को भी कई-कई महीनों से अपडेट तक नहीं किया गया है। मुशहरी अंचल में पिछले वर्ष सितंबर से ही कैश बुक को अपडेट नहीं किया गया है।

इसी प्रकार कटरा और बंदरा में दिसंबर 2024, साहेबगंज में इस वर्ष अप्रैल, गायघाट, औराई, मीनापुर, मुरौल, पारू और कांटी में अप्रैल से, सरैया में मार्च से कुढ़नी में फरवरी और मोतीपुर अंचल में जनवरी से कैश बुक को अपडेट नहीं किया गया है।

इन अंचलों में इतनी अग्रिम राशि और असमायोजित बिल

अंचल - अग्रिम राशि - असमायोजित बिल (करोड़ में)

मुशहरी - 16907193 - 29725795

कटरा - 8668374 - 5685492

साहेबगंज - 3758632 - 7155184

गायघाट - 3281622 - 13309045

औराई - 1418875 - 19907309

मीनापुर - 805000 - 313896

बंदरा - 551942 - 2682792

मोतीपुर - 486005 - 11110558

पारू - 346817 - 3791467

मड़वन - 100000 - 5499631

मुरौल - 66944 - 4187730

सरैया - 65134 - 1979294

कुढ़नी - 28540 - 7450896

कांटी - 8200 - 3555961

बोचहां - 00 - 986219

सकरा - 00 - 675625 ।