Headlines
Loading...
SDM Transfer in UP: यूपी में कई एसडीएम व तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर, सोमवार देर रात आया फरमान...

SDM Transfer in UP: यूपी में कई एसडीएम व तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर, सोमवार देर रात आया फरमान...

अलीगढ़। सोमवार देर शाम कई एसडीएम व तहसीलदारों के क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया गया। इसमें एसडीएम खैर महिमा सिंह को एसडीएम कोल बनाया गया है। एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह को एसीएम द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है।एसीएम द्वितीय आशुतोष कुमार को एएसडीएम कोल बनाया गया है। 

नवागत डिप्टी कलक्टर सुमित सिंह को एएसडीएम खैर की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरे नवागत डिप्टी कलक्टर परितोष मिश्रा को एएसडीएम इगलास बनाया गया है। तहसीलदार खैर कृष्ण गोपाल को तहसीलदार गभाना बनाया गया है।

गभाना तहसीलदार उदयवीर सिंह को तहसीलदार न्यायिक कोल की जिम्मेदारी मिली है। कोल तहसीलदार अवनीश कुमार को तहसीलदार खैर बनाया गया है। 

अतरौली तहसीलदार रामगोपाल सिंह को तहसीलदार कोल की जिम्मेदारी दी गई है। तहसीलदार न्यायिक कोल रामचंद्र को तहसीलदार अतरौली बनाया गया है।