Headlines
Loading...
UP Crime: आजमगढ़ में 15 हजार इनामी दो महिला हत्यारोपी गिरफ्तार, 2 साल से थीं फरार..

UP Crime: आजमगढ़ में 15 हजार इनामी दो महिला हत्यारोपी गिरफ्तार, 2 साल से थीं फरार..

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना की पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल रहीं 15-15 हजार रुपये की इनामी महिला आरोपित सहीदा बानो और तरन्नुम निवासी मुहम्मदपुर थाना गंभीरपुर को गिरफ्तार किया हैं। 

पुलिस ने मीडिया को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की हत्या की फरार आरोपित महिलाएं विषहम मोड़ बहद ग्राम मंगरावां के पास किसी का इंतजार कर रही हैं। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। 

पुलिस ने जानकारी दी कि वर्ष 2022 में अकील अहमद ने तहरीर देते हुए बताया था कि बच्चों के क्रिकेट खेल के आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में भाई खुर्शीद को विरोधियों ने लाठी, डंडे से लैस होकर हमला कर दिया।

चोट लगने की वजह से भाई मौके पर ही बेहोश हो गया। जब उसे डाक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नेयाज अहमद, अब्दुल्ला, मुजम्मील, नासिर,.राफे,अजमल, हीदा बानो और तरन्नुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के गिरफ्तारी को दबिश दे रही थी।

पुलिस ने आरोपितों कि गिरफ्तारी को मुनादी भी कराई थी, इसके बाद भी आरोपित महिलाएं फरार चल रहीं थी। एसपी ने आरोपितों के जल्द गिरफ्तारी को 15-15 हजार इनाम की घोषणा भी की थी।