Video: 'पटना में नहीं, कोलकाता में...' तेजस्वी की पत्नी पर ममता बनर्जी का खुलासा; अस्पताल पहुंचकर दिया बयान...
डिजिटल डेस्क, प. बंगाल। लालू परिवार में घर आज खुशखबरी आई है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री को बेटा हुआ है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें बधाई दी है।
ममता ने बच्चे को बताया लकी
ममता ने खुद अस्पताल पहुंचकर राजश्री और बच्चे का हाल जाना। ममता ने अस्पताल जाकर लालू यादव से भी मुलाकात की। ममता ने कहा कि ये बच्चा बिहार चुनाव के लिए उनके परिवार के लिए लकी है। तेजस्वी ने इसके लिए ममता को धन्यवाद दिया।
तेजस्वी की पत्नी पर किया खुलासा
इस बीच ममता ने तेजस्वी और उनकी पत्नी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि बच्चा बहुत सुंदर है, क्योंकि पिता और मां भी तो काफी सुंदर है। इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया कि राजश्री बीते 9 महीने से बंगाल में ही थीं। तेजस्वी की दूसरी संतान का जन्म कोलकाता में हुआ है।
रोहिणी आचार्य ने ममता और लालू की तारीफ की
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ममता और लालू की इस मौके पर खूब तारीफ की। उन्होंने कहा,आज के दौर में जैसी आत्मीयता, जैसा परस्पर सम्मान पापा को प्राप्त है, वैसा बिरलों को ही नसीब होता है .. बंगाल की माननीया मुख्यमंत्री आदरणीया ममता बनर्जी जी हम सबों की अभिभावक हैं और पापा और उनके बीच भाई-बहन का अटूट रिश्ता पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल।