Headlines
Loading...
COVID-19 Cases 2025 Update तेजी से फैल रहा कोरोना, 6 हजार के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, केरल-दिल्ली है टॉप पर...

COVID-19 Cases 2025 Update तेजी से फैल रहा कोरोना, 6 हजार के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, केरल-दिल्ली है टॉप पर...

COVID-19 Cases 2025 Update: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस की आहट सुनाई दे रही है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच अब 8 जून 2025 को भारत में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 6000 के पार पहुंच गई है। खास बात ये है कि इस बार भी वही राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं, जो पहले की लहरों में भी सबसे आगे थे-केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र।

हालांकि राहत की बात ये है कि डिस्चार्ज होने वालों की संख्या एक्टिव मामलों से ज्यादा है और कई राज्यों में फिलहाल कोई भी सक्रिय केस नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि कोविड के लक्षणों को हल्के में न लें और जरूरत पड़ने पर तुरंत जांच कराएं।

डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या ज्यादा

देशभर में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 6133 हो गई है, जबकि अब तक 6237 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े 8 जून 2025 सुबह 8 बजे तक जारी किए हैं।सबसे ज्यादा केस केरल और दिल्ली में

कोरोना के एक्टिव मामलों में सबसे ज्यादा केस केरल (1806), गुजरात (717), दिल्ली (665), महाराष्ट्र (577) और कर्नाटक (444) में दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली और महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा बढ़ा

दिल्ली में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि महाराष्ट्र में 18 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा केरल में 12, कर्नाटक में 7 और तमिलनाडु में 5 लोगों की मौत हुई है।

बिहार, गुजरात, कर्नाटक में भी नए केस

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 102 नए एक्टिव केस मिले हैं, जबकि कर्नाटक में 7 नए केस और बिहार में 7 नए केस दर्ज किए गए। दिल्ली में एक दिन में 73 नए केस सामने आए हैं।

कुछ राज्यों में राहत की खबर

अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में फिलहाल कोई भी एक्टिव केस नहीं है। यह राज्यों के लिए राहत की बात है।

कोविड से गई किनकी जान?

* कर्नाटक में दो मौतें हुईं: एक 46 वर्षीय पुरुष जिनकी पहले से ही दिल और फेफड़े की बीमारी थी, और एक 78 वर्षीय बुजुर्ग जिनको कई गंभीर बीमारियां थीं।
* केरल में तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें से एक व्यक्ति को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और दूसरे को कैंसर था।
* तमिलनाडु में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई जो डायबिटीज़ और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

राज्यवार आंकड़े एक नजर में

केरल: 1806 एक्टिव केस
गुजरात: 717 एक्टिव केस
दिल्ली: 665 एक्टिव केस
महाराष्ट्र: 577 एक्टिव केस
कर्नाटक: 444 एक्टिव केस
उत्तर प्रदेश: 208 एक्टिव केस
पश्चिम बंगाल: 622 एक्टिव केस
राजस्थान: 108 एक्टिव केस
तमिलनाडु: 194 एक्टिव केस
पंजाब: 26 एक्टिव केस
हरियाणा: 87 एक्टिव केस

स्वास्थ्य मंत्रालय की अपील

सरकार ने सभी नागरिकों से सावधानी बरतने और समय पर वैक्सीनेशन कराने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुरंत टेस्ट कराएं।