Headlines
Loading...
UP :: फतेहपुर खागा में दीपावली के लिए तैयार किए जा रहे थे पटाखे, शार्ट सर्किट से आग लगने से विस्फोट, बुजुर्ग महिला की मौत...

UP :: फतेहपुर खागा में दीपावली के लिए तैयार किए जा रहे थे पटाखे, शार्ट सर्किट से आग लगने से विस्फोट, बुजुर्ग महिला की मौत...


फतेहपुर। तहसील खागा क्षेत्र के धाता कस्बे के ठाकुर दरियाव सिंह नगर में शनिवार की रात्रि एक मकान के अंदर पटाखा बनाते समय विस्फोट गया। दुर्घटना में महरुन निशा (60) पत्नी स्व.अहमद की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि, रिश्तेदारी में आई एक 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे स्वजन ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ ही सीओ खागा बृजमोहन राय मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई है। जिससे घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हुआ है और महिला की मौत हो गयी है। पटाखा विस्फोट के प्रमाण नहीं मिले हैं।

बताया जा रहा है कि धाता नगर पंचायत में पुरानी बाजार में मस्जिद के पास मकान में काफी समय में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। हालांकि पुलिस की ओर से शार्ट-सर्किट से आग लगने के कारण हादसा बता रही है।