Headlines
Loading...
आज गाजीपुर में रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस, शव की शिनाख्त अभी नहीं हुई, शरीर व सर पर है चोट का निशान...

आज गाजीपुर में रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस, शव की शिनाख्त अभी नहीं हुई, शरीर व सर पर है चोट का निशान...

रेवतीपुर (गाजीपुर)। ताड़ीघाट-गाजीपुर रेल लाइन पर मेदनीपुर गांव के समीप एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है, जबकि उसके पास से यात्रा टिकट नहीं मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। पुलिस इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

तारीघाट से गाजीपुर जाने वाली पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी डिविजन के तहत आने वाली नई रेल लाइन के 17 नंबर पुलिया पर पोल संख्या 19/10 और 19/9 के मध्य शनिवार को एक युवक का शव मिला। सुहवल निरीक्षक राज नारायन पहुंचे और शव को ट्रैक से हटवाया।

काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। सुहवल पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। उसके पॉकेट से पहचान संबंधित कोई कागजात नहीं मिला। केवल एक डिब्बी माचिस मिला।

युवक काला रंग का शर्ट और पैंट पहने हुए था। उसके सिर पर सहित शरीर के अन्य हिस्से पर चोट के निशान थे। उसकी फोटो इंटरनेट मीडिया सहित अन्य सीमावर्ती थाना क्षेत्रों, गांव के लोगों को भेजकर पहचान की कोशिश की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक राज नारायन ने बताया कि अंदेशा है कि चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हुई है। पहचान के लिए सीमावर्ती थाना व गांव के लोगों से संपर्क किया जा रहा है।