Headlines
Loading...
दो दिवसीय दौरे पर आज काशी आएंगे सीएम, वे कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल.बाबाकाशीविश्वनाथ कालभैरव का दर्शन, समीक्षा बैठक भी करेंगे...

दो दिवसीय दौरे पर आज काशी आएंगे सीएम, वे कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल.बाबाकाशीविश्वनाथ कालभैरव का दर्शन, समीक्षा बैठक भी करेंगे...

वाराणसी, ब्यूरो। चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (इरी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आईसार्क) में "डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) कॉन्क्लेव-2025" विषय पर तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है यूपी कृषि विभाग की 150 वीं वर्षगांठ के मौके पर दूसरे दिन विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन लगभग 4 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस सत्र में राज्य के कृषि नेतृत्व की ऐतिहासिक भूमिका एवं वर्ष 2030 तक उत्तर प्रदेश को ldquo;वैश्विक खाद्य भंडारrdquo; आपूर्तिकर्ता की दृष्टि पर चर्चा होगी। इसके अलावा सीएम सफाई कर्मियों के सम्मान और शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। सीएम यहां कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।.

नई पहल का करेंगे शुभारंभ

डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) सम्मेलन-2025 के विशेष सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ उत्पादों और नई कृषि तकनीकों का शुभारंभ करेंगे. साथ ही सीएम प्रदेश में नवाचार, जलवायु-स्मार्ट कृषि, डिजिटल कृषि और किसान-केंद्रित विकास के लिए रोडमैप साझा करेंगे. कार्यक्रम में कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित इरी की महानिदेशक डॉ. इवोन पिंटो, सिप के महानिदेशक डॉ. साइमन हेक, आईसार्क के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह, अन्य प्रमुख वैज्ञानिक तथा विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे।

150 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव होगा

सत्र की शुरुआत डीएसआर कॉन्क्लेव प्रदर्शनी स्थल के भ्रमण और दीप प्रज्ज्वलन समारोह से होगी. यह विशेष सत्र न केवल कृषि विभाग की 150 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव होगा, बल्कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्र में नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित करेगा. इस सम्मेलन में देश-विदेश से लगभग 300 से अधिक लोग प्रतिभाग कर रहे हैं. इस सम्मेलन का उद्देश्य धान उत्पादन में पानी, श्रम और लागत बचाने वाले ldquo; डायरेक्ट सीडेड राइस rdquo; को बड़े पैमाने पर अपनाने पर केंद्रित है।

सफाईकर्मियों का करेंगे सम्मान

सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी में हाल ही में सम्पन्न हुए स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर्मियों का सम्मान भी करेंगे। पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 400 सफाई कर्मियों को सीएम स्वच्छता किट वितरित कर उन्हें सम्मानित भी करेंगे। सीएम अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट के शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगे। आश्रम की लगभग 150 कन्याओं को सिलाई-कढ़ाई मशीनें वितरित करेंगे, सीएम लैपटॉप का भी वितरण करेंगे। सीएम सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर तथा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। सीएम यहां रात्रि विश्राम भी करेंगे।