Headlines
Loading...
India vs West Indies Live, 1st Test, Day3: वेस्टइंडीज को लगा ढाई दिन में झटका, मैच एक पारी और 140 रन से जीता भारत...

India vs West Indies Live, 1st Test, Day3: वेस्टइंडीज को लगा ढाई दिन में झटका, मैच एक पारी और 140 रन से जीता भारत...

India vs West Indies Live, 1st Test Match at Ahmedabad, Day 3 Latest Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर आज खेल के तीसरे दिन ही लंच के बाद ही वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराकर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1- 0 की  बढ़त बना ली है।भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

अहमदाबाद में भारत की प्रचंड जीत

भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 162 रन पर ऑलआउट कर दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने 128 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 448 रन बनाए और अपनी पहली पारी को घोषित कर दिया। भारत ने पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 286 रन की बढ़त हासिल की। भारत की तरफ से पहली पारी में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए। केएल राहुल 197 गेंद पर 100 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल ने 125 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा नाबाद 104 रन बनाए। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम 146 रन पर ढेर हो गई और भारत ने पारी और 140 रन से यह मैच जीत लिया।

खेल के शुरुआती दो दिन भारतीय टीम के नाम रहे। पहले दिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और फिर दूसरे दिन बल्लेबाज छाए रहे। अब तीसरे दिन भी टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर आज ढाई दिन में ही वेस्टइंडीज टीम को एक पारी और 140 रन से हराकर जीत दर्ज की है।

मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सकी और 162 रन पर ही ढेर हो गई। इसके जवाब में भारतीय टीम ने पहले दिन 2 विकेट खोकर 121 रन बनाए थे और फिर दूसरे दिन उसने इस स्कोर में 3 विकेट गंवाकर 327 रन जोड़ते हुए वेस्टइंडीज पर अपनी बढ़त को 286 रन तक पहुंचा दिया। 

यानी मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के शतकों की मदद से 5 विकेट खोकर 448 रन बनाए और आज सुबह भारत ने अपनी पारी घोषित कर दी।

सिराज और जडेजा का प्रहार

वेस्टइंडीज की टीम इस टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा के प्रहार के सामने चित हो गई। मोहम्मद सिराज ने इस मैच में कुल 7 विकेट झटके। वहीं, रवींद्र जडेजा ने इस मुकाबले में बेहतरीन शतक जड़ने के अलावा 4 विकेट भी चटकाए। इसके अलावा कुलदीप यादव ने इस टेस्ट मैच में 4 विकेट और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को दो सफलताएं मिलीं। 

भारत के स्टार क्रिकेटर रवींद्र जडेजा को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया है। रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में नाबाद 104 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 4 विकेट झटके थे।

ढाई दिन में वेस्टइंडीज ने भारत के आगे टेके घुटने

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में ढाई दिन के अंदर ही जीत दर्ज कर ली। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 162 रन ही बना सकी। मेहमान टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने 48 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी 448/5 के स्कोर पर घोषित की। मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। इनके अलावा, ध्रुव जुरेल ने 125, जबकि रवींद्र जडेजा ने नाबाद 104 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने भारत के खाते में 50 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में कप्तान रोस्टन चेज ने 2 विकेट झटके, जबकि जायडेन सील्स, जोमेल वारिकन और खारी पियरे ने एक-एक विकेट मिला।

वेस्टइंडीज की टीम 146 रन पर ऑलआउट

वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में भी पिछली गलतियों से कोई सबक नहीं लिया। यह टीम महज 146 रन पर ऑलआउट हो गई। इस पारी में एक बार फिर वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने 12 रन पर टैगेनारिन चंद्रपॉल (8) का विकेट गंवा दिया। यहां से विकेटों का पतझड़ लग गया। इस बीच एलिक अथानाजे ने 74 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 38 रन बनाते हुए टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। एलिक के अलावा, जस्टिन ग्रीव्स 25 और जायडेन सील्स 22 रन टीम के खाते में जोड़ सके। 

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 54 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा, कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।