Headlines
Loading...
बिहार चुनाव से पहले ही NDA के हाथों से छूटी एक सीट, चिराग पासवान की पार्टी की उम्मीदवार सीमा सिंह का नॉमिनेशन हुआ रिजेक्ट...

बिहार चुनाव से पहले ही NDA के हाथों से छूटी एक सीट, चिराग पासवान की पार्टी की उम्मीदवार सीमा सिंह का नॉमिनेशन हुआ रिजेक्ट...

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावों के ऐलान के बाद से हर पार्टी अपना सिक्का जमाने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। महौर विधानसभा क्षेत्र में NDA और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना थी।लेकिन चुनाव से पहले ही चिराग पासवान की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है।

बिहार चुनाव से पहले ही NDA को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी की उम्मीदवार सीमा सिंह का पर्चा खारिज हो गया है। इसके चलते चिराग पासवान के हाथों से एक सीट छिन गई है। इस बार चुनाव में मढ़ौर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन सीमा सिंह का नामांक रद्द होने के चलते NDA के आगे एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है।

सीमा सिंह का नामांकन रद्द होने से पार्टी को लगा झटका

बिहार चुनाव से पहले ही छपरा जिले के मढ़ौर विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह का विधायक बनने का सपना चकनाचूर हो गया है। बता दें कि सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। सीमा सिंह भोजपुरी फिल्म जगत की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। हाल ही में सीमा सिंह ने चिराग पासवान की पार्टी के साथ हाथ मिलाकर राजनीति में अपना पहला कदम रखा था। लेकिन सीमा सिंह की किस्मत ने उन्हें धोखा दे दिया और विधायक बनने की रेस से बाहर कर दिया।

इस कारण हुआ सीमा सिंह का नामांकन रद्द

जानकारी के अनुसार सीमा सिंह के नामांकन पत्र की जांच के दौरान उसमें कुछ तकनीकी खामियां पाई गई थी। इसके कारण ही निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन रद्द करके अमान्य घोषित कर दिया। बता दें कि यह सीट चुनाव के पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए निर्धारित है और इसके लिए नामांकन करने की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है।

सीमा सिंह की किस्मत ने छोड़ा उनका साथ

बता दें कि सीमा सिंह लोक जनशक्ति पार्टी की प्रत्याशी और भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं और वह राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरी थीं। चिराग पासवान ने सीमा को टिकट देकर इस सीट पर मुकाबले में खड़ा किया था। लेकिन सीमा की किस्मत में कुछ और ही लिखा था। चुनाव से पहले ही सीमा का नामांकन पत्र रद्द हो गया और उनके विधायक बनने का सपना भी अधूरा रह गया। सीमा का नामांकन रद्द होने से NDA को बड़ा झटका भी लगा है।