12 वें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने किए पहली नियुक्तियां, विनोद तावड़े को बनाया आज केरल का प्रभारी, राम माधव को दी ये बड़ी जिम्मेदारी...
नईदिल्ली, ब्यूरो। नितिन नवीन के रूप में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है। उन्हें मंगलवार (20 जनवरी 2026) को बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आधिकारिक तौर पर चुना गया।
इस साल के देश राज्यों में होने वाले अलग-अलग चुनावों के लिए नीतिन नवीन ने पहली नियुक्तियां कर दी है। उन्होंने विनोद तावडे को केरल विधानसभा के लिए चुनाव प्रभारी और शोभा करंडलाजे को सह प्रभारी बनाया है।
बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विनोद तावडे को चंडीगढ़ मेयर चुनाव की भी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु के कारपोरेशन चुनाव का प्रभारी, सतीश पूनिया और संजय उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है।