Headlines
Loading...
आज से 16 जनवरी तक होगी विभिन्न फीडरों पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक शटडाउन की तैयारी, जान लें अपने क्षेत्र की स्‍थ‍ित‍ि...

आज से 16 जनवरी तक होगी विभिन्न फीडरों पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक शटडाउन की तैयारी, जान लें अपने क्षेत्र की स्‍थ‍ित‍ि...

ब्यूरो, वाराणसी/चंदौली। मोहनसराय से दीनदयाल उपाध्याय नगर होते हुए चकिया तक राज्य मार्ग-120 के चौड़ीकरण कार्य में तेजी आ गई है। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ने बाधक विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर और लाइनों की शिफ्टिंग के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से शटडाउन मांगा है। 

अधिशासी अभियंता ने छह जनवरी को पत्र जारी कर सात जनवरी से 16 जनवरी तक विभिन्न फीडरों पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक शटडाउन की अनुमति मांगी है। 11.180 किमी लंबे इस मार्ग में 0.000 से 10.20 किमी तक सर्विस लेन सहित छह लेन तथा शेष भाग में चार लेन बन रही है। यहां पर ठेका कंपनी सीएस इन्फ्राकंस्ट्रक्शन कार्य कर रही है।

शिफ्टिंग के दौरान यातायात सुगम रखने के लिए पुलिस उपायुक्त (यातायात) को अतिरिक्त बल तैनात करने का अनुरोध किया गया है। सात जनवरी को गण्डुवाडीह/टाउन-3 फीडर पर शटडाउन रहेगा। प्रभावित क्षेत्रों में महेशपुर, कोटवा, मढौली, गंडुवाडीह आदि शामिल हैं। आगे 8, 9, 10, 12, 13, 15 व 16 जनवरी को महेशपुर कोटवा एवं मढौली/टाउन-3 फीडर बारी-बारी से बंद रहेंगे।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। यह कार्य पूरा होने से काशी की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यातायात सुगम बनेगा। शिकायत के लिए हेल्पलाइन 1912 पर संपर्क करके जानकारी हास‍िल कर सकते हैं। वहीं ब‍िजली कटौती के दौरान ठंड का मौसम होने की वजह से आम जनता को अध‍िक दुश्‍वारी नहीं झेलनी पड़ेगी।