Headlines
Loading...
प्रेमी संग गई भागी पत्नी, बौखलाए पति ने प्रेमी को थाने में गोली मार कर दी हत्या, विवेचक और महिला सिपाही हुए सस्पेंड...

प्रेमी संग गई भागी पत्नी, बौखलाए पति ने प्रेमी को थाने में गोली मार कर दी हत्या, विवेचक और महिला सिपाही हुए सस्पेंड...

हरदोई : पत्नी के चार दिन पहले प्रेमी के साथ भागी महिला से उसका पति अनूप इतना नाराज हो गया कि उसने थाना परिसर में ही पत्नी को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपित को भागने के प्रयास के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज में शिफ्ट किया गया है।मामला हरदोई के पाली थाने का है।

प्रेमी के साथ भागी महिला को बरामद कर पाली पुलिस रविवार रात थाने लाई। सोमवार की सुबह महिला थाना परिसर में मौजूद थी, उसी समय पति ने तमंचे से गोली मार दी। भागते समय पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज गया है।

पाली के ग्राम रमापुर अटरिया की रहने वाली महिला सात जनवरी को पति की गैर मौजूदगी में शाहजहांपुर मिर्जापुर के ग्राम बख्तवरपुर के सुरजीत के साथ फरार हो गई थी। पति अनूप ने सुरजीत के विरुद्ध एफ आइआर दर्ज कराई थी। जैसा कि लोगों ने बताया कि रविवार को पुलिस महिला को बरामद कर थाने लाई थी। सोमवार की सुबह पति भी थाने पहुंच गया।

महिला थाना प्रभारी कार्यालय के सामने खड़ी थी, स्वजन बातजीत कर रहे थे, उसी समय अनूप ने तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली उसके सीने के आर-पार हो गई। थाने में पुलिस के सामने हुई घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपित को भागते समय गिरफ्तार कर लिया। महिला को घायलवस्था में सवायजपुर सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

आज सोमवार सुबह 10:45 बजे महिला सोनी (30) थाने की मेस से खाना खाकर बाहर निकली। तभी उसका पति अनूप (38) वहां पहुंच गया। अचानक उसने कमर से तमंचा निकाला और पत्नी सोनी के दाहिने कंधे में गोली मार दी। बुलेट सीने से आर-पार हो गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वहां खड़े पुलिसकर्मी यह देखकर घबरा गए। वह दौड़कर पहुंचे। आरोपी पति भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

थाने में हत्या की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। एसपा अशोक मीणा भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने लापरवाही पर दारोगा विक्रांत और महिला सिपाही संजना राजपूत को सस्पेंड तुरंत सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) को सौंपी गई है।

पुलिस के मुताबिक, महिला सोनी का विवाह करीब 17 वर्ष पहले हुआ था। उसका 12 साल का एक बेटा है। पति अनूप के अनुसार, वह करीब चार वर्ष पहले पत्नी को लेकर हरियाणा के गुरुग्राम गया था, जहां वह एक कंपनी में नौकरी करने लगा। वहीं उसकी मुलाकात शाहजहांपुर के रहने वाले सुरजीत से हुई। दोनों की दोस्ती हो गई और सुरजीत का उनके घर आना-जाना बढ़ गया। इसी दौरान सोनी और सुरजीत के बीच प्रेम संबंध हो गया और फोन पर बातचीत होने लगी। एक वर्ष पहले अनूप पत्नी को लेकर वापस गांव आ गया और यहीं मजदूरी करने लगा, लेकिन सोनी की प्रेमी से बातचीत जारी रही।

सोमवार को महिला का होना था मेडिकल

एसपी अशोक मीणा ने बताया कि रविवार को महिला को बरामद किया गया था और सोमवार को उसका मेडिकल होना था। थाने के मेस के पास महिला, उसके मौसा और कुछ रिश्तेदार बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पति वहां पहुंचा और अचानक तमंचे से महिला की पीठ में गोली मार दी। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

सुबह चार बजे बनाया हत्या का प्लान

अनूप ने बताया कि वो रातभर नहीं सोया और सुबह चार बजे पत्नी की हत्या की योजना बनाई। सात जनवरी को उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भाग गई थी। अगले दिन उसने थाने में तहरीर दी थी। रविवार शाम पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उसे फोन कर सूचना दी। वह थाने पहुंचा, पत्नी से मिला और फिर घर लौट आया। रात भर उसे नींद नहीं आई। सुबह करीब 4 बजे उसके मन में पत्नी को मारने का ख्याल आया। सोमवार को पुलिस ने फिर थाने बुलाया था। वह घर से तमंचा लेकर गया और उसी से पत्नी को गोली मार दी।