0 फिफ्टी, 0 सेंचुरी और अचानक वर्ल्ड कप में 'तांडव' मचाने और इंग्लैंड की बैंड बजाने वाला ये तूफानी बल्लेबाज? आखिर कौन? जानें...
टी20 World Cup 2026 ENG vs NEP:
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे ही दिन इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर होते-होते बचा. क्रिकेट के नवजात नेपाल ने फिरंगियों को जीत की भीख मांगने पर मजबूर कर दिया.भले इंग्लैंड ने मुकाबले में 4 रन की जीत दर्ज की लेकिन इस जीत से ज्यादा उस बल्लेबाज के चर्चे हैं जिसने इंग्लैंड के गेंदबाजों की बैंड बजा दी. जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, ल्यूक वुड जैसे इंग्लैंज के धुरंधर गेंदबाजों को इस अनजान बल्लेबाज ने खूब कूटा. आखिरी गेंद पर 1 रन जाने के बाद ही इंग्लैंड ने राहत की सांस ली।
इंग्लैंड ने जीता था टॉस
इंग्लैंड की टीम ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. नेपाल की तरफ से धारधार गेंदबाजी देखने को मिली. बटलर 26 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. जैकब बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक ने हाफ सेंचुरी ठोक टीम को पटरी पर लौटाया. बेथेल ने 35 गेंद में 4 छक्के और इतने ही चौके जमाकर 55 रन की पारी खेली जबकि हैरी ब्रूक ने 32 गेंद में 53 रन ठोक डाले. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और तीन छक्के जमाए. अंत में विल जैक्स ने आकर तबाही मचा दी. आखिरी के 3 ओवर में 45 रन बने, विल जैक्स ने 18 गेंद में 39 रन की पारी खेली. जिसके चलते इंग्लिश टीम 184 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हुई।
लोकेश ने इंग्लैंड को दिया सरप्राइज
185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने सूझ-बूझ भरी शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज कुशल ने 29 रन की पारी खेली. कप्तान रोहित पोडेल ने 34 गेंद में 39 रन बनाए जबकि दीपेंद्र सिंह ऐरी 29 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए. टॉप बैटर्स के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने जीत के सपने देख लिए थे लेकिन पिक्चर अभी बाकी थी. लोकेश की एंट्री हुई उन्होंने जोफ्रा आर्चर के ओवर में छक्कों में डील की. अंत तक टिके रहे लेकिन जब आखिरी ओवर में 10 रन की दरकार थी तो सैम करन ने इसे डिफेंड कर इंग्लैंड को करीबी जीत दिलाई।
कौन हैं लोकेश बम?
अब सवाल है कि लोकेश बम हैं कौन हैं लोकेश बम और इनके आंकड़े कैसे हैं. लोकेश अभी महज 25 साल के हैं और उन्होंने पुलिस फोर्स क्लब की तरफ से क्रिकेट भी खेला है जहां से नई राह मिली। अभी तक के आंकड़े कुछ खास नहीं थे. उन्होंने 2022 में टी20 टीम में डेब्यू किया था और कुछ ही मैच के बाद ड्रॉप हो गए।
2024 के अंत में अचानक उनकी किस्मत चमकी और नेपाल की टीम में कमबैक हुआ। अभी तक 18 मुकाबले खेले हैं जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला भी शामिल है. उन्होंने 13.33 के औसत से 160 रन बनाए हैं और अभी तक बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं निकली है।