Headlines
Loading...
वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद किया यह कारनामा, टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 30 रनों से हराकर रचा इतिहास...

वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद किया यह कारनामा, टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 30 रनों से हराकर रचा इतिहास...

West Indies vs England Highlights: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हरा दिया है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में यह वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत है. टी20 वर्ल्ड कप में 10 साल के बाद वेस्टइंडीज को इंग्लैंड पर जीत मिली है। 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रन ही बना सकी. शरफेन रदरफोर्ड ने मुकाबले में 76 रनों की पारी खेली।

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. वेस्टइंडीज टीम जब पहले बैटिंग करने आई तो उसने पारी की पहली 7 गेंदों के भीतर 2 विकेट खो दिए थे. मगर रदरफोर्ड की नाबाद 76 रनों की पारी, जेसन होल्डर के 33 और रॉस्टन चेज के 34 रनों की बदौलत वेस्टइंडीज टीम 196 रनों तक पहुंच पाई. अंतिम 5 ओवरों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने कुल 66 रन जोड़े थे।