Headlines
Loading...
छठी बार ट्रॉफी उठाने की तैयारी, अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की अफगानिस्तान से टक्कर, जानें कब और कहां आएगा लाइव...

छठी बार ट्रॉफी उठाने की तैयारी, अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की अफगानिस्तान से टक्कर, जानें कब और कहां आएगा लाइव...

IND U19 vs AFG U19: भारतीय टीम के सेमीफाइनल की रोमांचक तैयारी, लाइव.....

IND U19 vs AFG U19: वर्तमान में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 अपने अंतिम चरण में है। इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार, 4 फरवरी को खेला जाएगा। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले इस मुकाबले में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, वह फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर लेगी।

इस मैच में सभी की नजरें भारतीय अंडर-19 टीम पर होंगी। यह मुकाबला फैंस के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है। यदि टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है, तो वह फाइनल में प्रवेश करेगी।

भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय जूनियर टीम ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। भारत ने पाकिस्तान की टीम को 58 रनों से हराया था।

IND U19 vs AFG U19 मैच का प्रसारण

कहां देख सकते हैं? भारत अंडर-19 और अफगानिस्तान अंडर-19 के बीच 4 फरवरी सेमीफाइनल मुकाबला आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी इस मैच का आनंद लिया जा सकता है।

लाइव स्ट्रीमिंग: इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो होटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

मैच का समय और टॉस

मैच का समय: भारत अंडर-19 और अफगानिस्तान अंडर-19 के बीच यह महत्वपूर्ण मुकाबला बुधवार को दोपहर 1 बजे शुरू होगा।

टॉस का समय: दोनों टीमों के बीच टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा।

IND U19 vs AFG U19 स्क्वाड

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, अभिज्ञान कुंडू, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, मोहम्मद एनान, किशन कुमार सिंह, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया।।

अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उस्मान सादात, उजैरुल्लाह नियाजई, नूरिस्तानी उमरजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन, नजीफुल्लाह अमीरी।।