Headlines
Loading...
IND W vs AUS W :: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में घुसकर रौंदा 2-1 से जीती सीरीज !! सभी कंगारू दिग्गज हुई फ्लॉप...

IND W vs AUS W :: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में घुसकर रौंदा 2-1 से जीती सीरीज !! सभी कंगारू दिग्गज हुई फ्लॉप...

India Women vs Australia Women Highlights: भारत ने तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। 

एडिलेड में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन ही बना सकी।

तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 82 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए. उनके अलावा जेमिमा रोड्रीग्स ने भी 59 रनों का योगदान देकर टीम इंडिया को 176 के स्कोर तक पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज फ्लॉप

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले गेंदबाजी में फ्लॉप रही. एनाबेल सदरलैंड ने 2 विकेट, वहीं सोफी मॉलीन्यू और किम गार्थ ने एक-एक विकेट जरूर लिया लेकिन कंगारू टीम का एक भी ऐसा गेंदबाज नहीं रहा, जो टीम इंडिया के रन-रेट पर लगाम कसने में सफल रहा हो।

जब 177 रनों के लक्ष्य को चेज करने की बारी आई, दिग्गज खिलाड़ी बेथ मूनी तीसरे ही ओवर में केवल 6 रन बनाकर आउट हो गईं. देखते ही देखते ऑस्ट्रेलिया ने 32 के स्कोर तक 3 विकेट खो दिए थे. एलिस पेरी ने भी ऑस्ट्रेलियाई खेमे को निराश किया, क्योंकि वो महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

शेष खबर अपडेट जारी है...