Headlines
Loading...
फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज! 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज को हाई कोर्ट से मिली हरी झंडी, 15 दिन की हटाई गई रोक, अब रिलीज़ होगी फिल्म...

फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज! 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज को हाई कोर्ट से मिली हरी झंडी, 15 दिन की हटाई गई रोक, अब रिलीज़ होगी फिल्म...

मुंबई, फिल्म जगत न्यूज। विवादों में घिरी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को केरल हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार (27 फरवरी 2026) को हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म की रिलीज पर लगी अंतरिम रोक हटा दी। अब यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो सकेगी, जैसा कि पहले प्लान था।

'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज को हाई कोर्ट से मिली हरी झंडी

फिल्म को मूल रूप से आज यानी 27 फरवरी को रिलीज होना था, लेकिन गुरुवार को सिंगल जज बेंच ने 15 दिनों की रोक लगा दी थी. जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की बेंच ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को फटकार लगाई थी कि उन्होंने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट देते समय गाइडलाइंस का पालन नहीं किया और दिमाग नहीं लगाया।
कोर्ट ने CBFC को याचिकाओं पर दोबारा विचार करने के निर्देश दिए थे और फिल्म की रिलीज पर अस्थायी रोक लगा दी थी. इस फैसले के बाद टिकट बुकिंग्स रुक गईं और कई थिएटर्स में रिफंड भी शुरू हो गए थे. लेकिन प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने इस फैसले के खिलाफ अपील की. डिवीजन बेंच, जिसमें जस्टिस एसए धर्माधिकारी और जस्टिस पीवी बालकृष्णन शामिल थे, ने शुक्रवार को सुनवाई की और सिंगल जज के आदेश को स्टे कर दिया।

अब कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म?

बेंच ने कहा कि याचिकाएं पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन जैसी हैं और सिंगल जज को इसे सुनने का तरीका सही नहीं था. कोर्ट ने मामले को दो हफ्ते बाद सुनवाई के लिए पोस्ट कर दिया, लेकिन रिलीज पर रोक हटा दी. यह फिल्म पहली पार्ट 'द केरल स्टोरी' की सीक्वल है, जो लव जिहाद, धर्मांतरण और सामाजिक मुद्दों पर आधारित है. फिल्म निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।

फिल्म को मिला था UA16+ सर्टिफिकेट

टीजर और ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह काफी चर्चा में रही और विवादों का केंद्र बनी हुई है. कई लोगों ने इसे कम्यूनल हार्मनी के लिए खतरा बताया, जबकि सपोर्टर्स ने इसे सच दिखाने वाली फिल्म कहा. फिल्म को 16 फरवरी 2026 को UA16+ सर्टिफिकेट मिला था. प्रोड्यूसर और टीम इस फैसले से काफी खुश हैं. अब फैंस और ऑडियंस के लिए फिल्म देखने का रास्ता साफ हो गया है।