पाकिस्तान के भारत टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने को लेकर यू-टर्न मारने पर BCCI का आया पहला रिएक्शन, कहा..15 फ़रवरी को कोलंबो में मैच...
- पाकिस्तान का यू-टर्न, ICC के अल्टीमेटम के बाद T20 विश्वकप में भारत के साथ खेलने को तैयार, शहबाज ने दी सफाई...।।
ICC on Pakistan T20 World cup Match U turn: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारत-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप विवाद खत्म होने के बाद रिएक्ट किया है। राजीव शुक्ला ने विवाद सुलझाने के लिए आईसीसी की कोशिश की तारीफ की है और उन्हें बधाई दी है।
राजीव शुक्ला आईसीसी की तारीफ करते हुए कहा, " ICC के रिप्रेजेंटेटिव की शुरू की गई मीटिंग का नतीजा देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। यह एक अच्छा फैसला है, एक आपसी सहमति वाला फैसला जो खेल में क्रिकेट की अहमियत को प्रायोरिटी देने के लिए निकाला गया है। पूरे मामले को सुलझाने और क्रिकेट को फिर से सबसे आगे लाने के लिए सारा क्रेडिट आईसीसी को जाता है। जहां तक ICC का सवाल है, यह एक बड़ी कामयाबी है"।
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आगे कहा, "मैं आईसीसी को यह पहल करने और पाकिस्तान को बातचीत को टेबल पर लाने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा, यह हम सभी के लिए अच्छी खबर है और 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला मैच होगा।
फैन्स के लिए खुशखबरी
बीसीसीआई के राजीव शुक्ला ने ये भी कहा, "पाकिस्तान भी खेलेगा, तो अब यह वर्ल्ड कप भी एक बड़ी सक्सेस स्टोरी होगी. बांग्लादेश भी इन बातचीत से खुश है.उनके बोर्ड को कुछ राहत मिली है और वे खुश हैं, उन्होंने ICC की कोशिशों की तारीफ भी की है. यह सभी के लिए विन विन सिचुएशन है, मुझे खुशी है कि मैच होगा और वर्ल्ड कप सफल होगा. यह आईसीसी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. मैं आईसीसी को धन्यवाद देना चाहता हूं।"