एमपी सागर : मौसेरी बहन से करता था वो वाला प्यार ! शादी से इंकार पर दी उसे खौफनाक सजा दहल उठा इलाका, 24 घंटे के अंदर पकड़ा गया...
एमपी, सागर। मौसेरी बहन से एक तरफा प्यार और जबरन शादी के लिए दबाव बनाने के बाद जब आरोप उसे इस नाजायज रिश्ते के लिए मनाने में नाकाम रहा तो, गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हम बात कर रहे हैं, एमपी के सागर में दो दिन पहले शाहगढ़ सरकारी अस्पताल की नर्स को गोलियों से भूनकर हत्याकांड मामले की। पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मृतका नर्स दीपशिखा का मौसेरा भाई था, जो जबलपुर के पाटन से यहां आया था।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहुचर्चित नर्स दीपशिखा हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर लिया है। शाहगढ़ में बुधवार रात दिल दहला देने वाली वारदात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि मृतक नर्स का मौसेरा भाई निकला। आरोपी एकतरफा प्रेम में नर्स पर शादी का दबाव बना रहा था और इसी जुनून में उसने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
नाइट ड्यूटी पर जाते समय रास्ता रोक लिया था
पुलिस के अनुसार मृतका दीप शिखा चढ़ार 26 वर्षीय निवासी पाटन, जबलपुर पिछले करीब 4 साल से शाहगढ़ के सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ थीं। वह अस्पताल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर किराए के मकान में रहती थीं। बुधवार को उसकी नाइट ड्यूटी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे की थी। उनके अस्पाल के गेट पर पहुंचते ही आरोपी ने उनका रास्ता रोक लिया था।
मौसेरा भाई, एकतरफा प्यार और शादी का दबाव
जानकारी अनुसार दीपशिखा जब ड्यूटी के लिए पैदल जाते समय जैसे ही वह अस्पताल के मुख्य गेट के पास पहुंची, तभी आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी की पहचान सुशील आठ्या निवासी पनागर, जबलपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि वह मृतका का मौसेरा भाई है। सुशील बेरोजगार था और दीपशिखा से शादी करना चाहता था। दोनों के बीच पहले बात भी हुआ करती थी।
परेशान करता था, पाटन थाने में शिकायत की थी
नर्स द्वारा शादी से इंकार करने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। कुछ समय पहले नर्स ने पाटन थाने में इसकी शिकायत भी की थी। समझा बुझाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराया गया था।