Headlines
Loading...
28 फरवरी की टॉप 20 खबरें: झारखंड निकाय चुनाव रिजल्ट, पाक-अफगान संघर्ष में 274 ढेर ! इंग्लैंड की 4 विकेट से जीत,PakvsSl मैच आज.

28 फरवरी की टॉप 20 खबरें: झारखंड निकाय चुनाव रिजल्ट, पाक-अफगान संघर्ष में 274 ढेर ! इंग्लैंड की 4 विकेट से जीत,PakvsSl मैच आज.

Adityapur Municipal Corporation Election Results 2026: भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार अब आदित्यपुर नगर निगम में मेयर कहलाएंगे।

1. भाजपा के संजय सरदार बने आदित्यपुर नगर निगम के मेयर, झामुमो समर्थित प्रत्याशी भुगलू सोरेन फेलउन्होंने शानदार जीत दर्ज की है।

2. चक्रधरपुर नगर परिषद की कमान सन्नी उरांव के हाथ, विधायक दशरथ गागराई के भाई को दी मात

Chakradharpur Municipal Council Election Result 2026: चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित उम्मीदवार सन्नी उरांव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय सिंह गागराई को 1061 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल कर ली. उनकी सह जीत ऐतिहासिक है, कयोंकि उन्होंने खरसावां विधायक दशरथ गागराई के छोटे भाई को हराया है।

3. रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष बनीं कांग्रेस समर्थित कुसुमलता कुमारी, भाजपा को करारी हार

Ramgarh Municipal Council President Election Result: रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुमलता कुमारी ने बड़ी जीत दर्ज की है. कुसुमलता कुमारी ने कुल 17,605 मत प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रिया कुमारी को 6,492 मतों के अंतर से पराजित किया. प्रिया कुमारी को 11,113 मत मिले।

4. खूंटी नगर पंचायत की अध्यक्ष बनीं रानी टूटी, देखें वार्ड के पार्षदों की लिस्ट

Khunti Nagar Panchayat Election Results 2026: खूंटी नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के विजेताओं की सूची जारी हो गई है. रानी टूटी खूंटी नगर पंचायत की नई अध्यक्ष बनी हैं।

5. पाक-अफगान जंग: 274 तालिबान लड़ाकों को मार गिराने का दावा, सैन्य ठिकाने भी तबाह

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी पक्ष ने दावा किया है कि हालिया झड़पों में 274 तालिबान लड़ाकों को मार गिराया गया और कई सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया गया. अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई सीमा पार से हुए हमलों के जवाब में की गई. वहीं अफगानिस्तान की ओर से इन दावों पर अलग आंकड़े पेश किए गए हैं।

6. सोनिया गांधी, राहुल, रॉबर्ट जेल गए हैं क्या? केजरीवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए।

7. MS Dhoni को झारखंड आवास बोर्ड ने भेजा नोटिस, घर पर पैथलैब खोलने का है मामला

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने नोटिस भेजा है और 15 दिनों में जवाब मांगा है. बोर्ड ने धोनी को आवास के लिए दिए जमीन पर कमर्शियल इस्तेमाल के लिए नोटिस भेजा है।

8. ‘दिल्ली में दोबारा चुनाव कराइए…’, केजरीवाल की रिहाई के बाद तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: दिल्ली की अदालत से अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में बरी किए जाने के बाद सियासत तेज हो गई है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में दोबारा विधानसभा चुनाव कराने की मांग उठाते हुए जांच एजेंसियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

9. बिहार राज्यसभा चुनाव: पांचवीं सीट पर फंसा खेल, तेजस्वी यादव से AIMIM ने मांगा समर्थन

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सियासी घमासान तेज हो गया है. चार सीटों पर एनडीए की बढ़त मानी जा रही है, लेकिन पांचवीं सीट ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। महागठबंधन के उम्मीदवार उतारने के ऐलान और एआईएमआईएम की समर्थन मांग के बाद चुनावी गणित और पेचीदा हो गया है।

10. पटना के कंकड़बाग से हाईकोर्ट तक फैला बर्ड फ्लू, चिड़ियाघर और पार्क एक हफ्ते के लिए बंद

Patna Bird Flu Alert: पटना की पीसी कॉलोनी, हाईकोर्ट कैंपस और पोल्ट्री केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने एक किलोमीटर के इलाके को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया है. सुरक्षा के लिए पटना जू को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। 
11. पटना में मेयर पति देवा गुप्ता को STF ने दबोचा, राजद के टिकट पर लड़े थे विधानसभा चुनाव

Bihar News: पटना में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी देवा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. वह मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति हैं. लंबे समय से कई गंभीर मामलों में फरार चल रहे थे।

12. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अब भी जिंदा

आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर आठ में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है. 159 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर हासिल कर लिया. टॉम बैंटन 33 रन बनाए. वहीं विल जैक्स ने नाबाद 32 रन बनाए. इंग्लैंड की जीत के साथ ही पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी बाकी है।

13. 1 मार्च से बिना एक्टिव SIM काम नहीं कर पाएंगे मैसेजिंग ऐप्स, जानें क्या है सिम बाइंडिंग नियम

1 मार्च से सिम बाइंडिंग नियम लागू होंगे. नए नियम के मुताबिक आप ब‍िना स‍िम कार्ड के वॉट्सऐप, टेलीग्राम या स‍िग्‍नल जैसे इंस्‍टेंट मैसेजिं‍ग ऐप को नहीं चला पाएंगे. साथ ही, अगर आप वेब पर लॉग इन हैं तो आपका सेशन छह घंटे बाद अपने आप लॉगआउट हो जाएगा।

14. मार्च में स्मार्टफोन लॉन्च की भरमार, Nothing और Motorola के फोन भी एंट्री को तैयार

फरवरी में Samsung की Galaxy S26 सीरीज और Google का Pixel 10a जैसे बड़े फोन बाजार में आए. अब मार्च भी उतना ही दिलचस्प रहने वाला है. आइए देखते हैं कौन-कौन से फोन अगले महीने लॉन्च होने वाले हैं। 

15. इस दिग्गज कंपनी ने 800 लोगों को निकालने का लिया फैसला, 1.2 अरब डॉलर में खरीदा नया फर्म

eBay Layoffs: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म eBay में बड़ा फेरबदल. कंपनी ने अपनी वर्कफोर्स से 800 लोगों की छुट्टी कर दी है. अब इंसानों की जगह AI और नई टेक्नोलॉजी पर अरबों रुपये खर्च किए जा रहे हैं. जानें, छंटनी और इस बड़ी बिजनेस डील के पीछे की असली वजह।

16. अमेरिकी टैरिफ पर भारत का 'वेट एंड वॉच', पीयूष गोयल बोले- देशहित सबसे पहले

US Trade Deal : अमेरिकी टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत ने 'वेट एंड वॉच' रणनीति अपनाई है. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका से संवाद जारी है और देशहित सर्वोपरि रहेगा. टैरिफ में संभावित बदलाव से भारत को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिल सकती है।

17. कैसा रहा CBSE का कंप्यूटर का पेपर? स्टूडेंट्स ने बताया NCERT…

CBSE Board Computer Paper Analysis: आज प्यूटर एप्लिकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषयों की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई. पेपर आसान रहा. NCERT से सवाल पूछे गए थे। 

18. जंगलों से प्यार है! साउथ अफ्रीका से करें ये कोर्स, पाएं लाखों का पैकेज

Wildlife Management Course South Africa: क्या आप वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहते हैं. साउथ अफ्रीका में इस कोर्स को करें और पाएं लाखों का पैकेज. जानें टॉप यूनिवर्सिटीज और करियर स्कोप के बारे में. यहां पढ़ें।

19. हाई कोर्ट से 'द केरल स्टोरी 2' को राहत, रिलीज से हटाया बैन

The Kerala Story 2: केरल हाई कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी 2- गो बियॉन्ड' की रिलीज पर लगा बैन हटा दिया है. कोर्ट के फैसले के बाद फिल्म अब देशभर के थिएटर्स में दिखेगी. कानूनी विवाद ने दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ाई है, जो बॉक्स ऑफिस पर असर डाल सकता है। 

20. 'हमारे दरवाजे पर तलाक खड़ा है', The 50 में पति विक्रांत संग झगड़ों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी

The 50 से बाहर होने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ झगड़ों और तलाक की अफवाहों पर खुलकर बात की।