Headlines
Loading...
सगाई से शादी के बीच 3 बार रेप! भरोसेमंद चेहरे का खुला खौफनाक राज, पति ने साथ दिया तो बदल गई कहानी, पहुंच गया जेल...

सगाई से शादी के बीच 3 बार रेप! भरोसेमंद चेहरे का खुला खौफनाक राज, पति ने साथ दिया तो बदल गई कहानी, पहुंच गया जेल...

एमपी खंडवा। रिश्तों और भरोसे को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। नवविवाहिता ने हिम्मत कर पति को सगाई और शादी के बीच उसके साथ तीन दफा किए गए रेप की घटना सुनाई तो वह सन्न रह गया। युवती ने बताया कि उसके घर आने वाले एक भरोसे के युवक ने सगाई और शादी के बीच उसे अकेला पाकर 3 बार रेप किया है, पति ने हिम्मत दिखाई और पत्नी को लेकर थाने पहुंचा।

FIR के बाद आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मोघट इलाके में एक नवविवाहिता ने पति के साथ आकर रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि उसके घर आने वाला व माता-पिता के भरोसेमंद 30 वर्षीय युवक सोहेल कुरैशी ने उसे घर में अकेला पाकर उससे जबरदस्ती कर रेप किया। 19़ साल की पीड़िता की सगाई और शादी के बीच आरोपी ने 3 दफा घर आकर धमकाकर जबरन दुष्कर्म किया था। आरोपी सोहेल ने उसे धमकी दी थी, डर के कारण वह चुप रही।

भरोसे की आड़ में मुंहबोले रिश्ते ने दिया कलंक

नवविवाहित पीड़ित की शिकायत के अनुसार आरोपी सोहेल उसके परिवार का करीबी और भरोसेमंद परिचित था। वह अक्सर उसके घर आता था। जान-पहचान का फायदा उठाकर उसने पिछले साल दिसंबर से लेकर जनवरी के बीच तीन बार युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात उस वक्त की गई जब युवती के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसका मुंह बंद रखा था।

ससुराल में पति पर भरोसा कर सुनाई आपबीती

शादी के बाद जब युवती अपने ससुराल पहुंची, तो वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। उसके पति ने जब उसकी खामोशी को भांपा और उससे बात की और भरोसा दिलाया तो पीड़िता ने अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। मामले में पति ने अपनी पत्नी का साथ देने का फैसला किया और पत्नी को साथ लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

शादी तुड़वाने और जान से मारने की धमकी देकर चुप कराया

मोघट रोड थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी सोहेल पिता इस्माइल कुरैशी निवासी ईमलीपुरा के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार आरोपी ने जब पीड़िता को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, तब उसकी सगाई हो चुकी थी। उसने शादी तुड़वाने और जान से मारने की धमकी देकर तीन दफा रेप किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।