Headlines
Loading...
यूपी में एक करोड़ लोगों की बढ़ने जा रही पेंशन, विधानसभा में सीएम योगी का ऐलान, मिर्जापुर सहित 6 जिलों में 500 बेड के अस्पताल होंगे...

यूपी में एक करोड़ लोगों की बढ़ने जा रही पेंशन, विधानसभा में सीएम योगी का ऐलान, मिर्जापुर सहित 6 जिलों में 500 बेड के अस्पताल होंगे...

लखनऊ राज्य, ब्यूरो। सीएम योगी ने यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दिया। सदन में शुक्रवार को योगी करीब 2 घंटा 13 मिनट तक बोले। इस दौरान योगी ने सरकार की उपलब्धियां और बजट की योजनाओं पर पक्ष रखा।साथ ही सपा पर एक के बाद एक कई हमले बोले। सदन में योगी ने कहा कि लाभार्थियों की सामाजिक पेंशन की राशि बढ़ेगी। बजट में पैसा दे दिया है, लेकिन घोषणा नहीं की है। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 16 फरवरी सोमवार तक घोषणा की जाएगी। यूपी में 1.06 करोड़ निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों और वृद्धों 1000 रुपये पेंशन को दी जाती है। अभी हर साल 12000 रुपए मिलते हैं। योगी ने ऐलान के बाद अब साफ हो गया है कि 1.06 करोड़ निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों और वृद्ध लाभार्थियों की पेंशन बढ़ने जा रही है।

योगी शंकराचार्य पर भी बोले। क्या कोई भी मुख्यमंत्री के तौर पर पूरे प्रदेश में घुम सकता है या कोई मंत्री बनकर घूम सकता है। शंकराचार्य सनातन का सर्वोच्च पद है माघ मेला था, मौनी अमावस्या के दिन साढ़े चार करोड़ श्रद्धालु थे कानून सबके लिए बराबर है। आदि शंकराचार्य ने चार पीठ स्थापित की सबके अपने वेद हैं और सभी वेदों के अपने मंत्र हैं। वेदों के ज्ञान के आधार पर विद्वत परिषद के प्रमाण से व्यक्ति शंकराचार्य होता है। हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं लिख सकता। 

मर्यादाओं का पालन सबको करना होगा। अगर शंकराचार्य हैं तो आपने 2015 में उन्हें क्यों पीटा था? एफआईआर क्यों कराई थी। निकासी द्वारा जहां से श्रद्धालुओं को निकलना था, वहां पर खड़े होना एक और भगदड़ की दावत थी। हम मर्यादित हैं कानून का पालन करना और करवाना जानते हैं। सपा हर मसले पर गुमराह करना बंद करे।

वंदेमारतम पर भी बोले

यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रम में वंदेमातरम का कोई विरोध नहीं कर सकता और जो इसका विरोध करता है उसे कान पकड़कर बाहर कर देना चाहिए। वंदेमारम पार्टी में लागू होना चाहिए। वंदेमातरम का जो विरोध करता है उसे हिन्दुस्तान की धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।बाबर को सजदा करते हैं और वंदेमांतरण का विरोध करते हैं। माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। वहीं जाएं जहां इसका विरोध होता है। माफिया की कब्र पर फातिहा पड़ने वाले कौन थे।

गाजी को लेकर सपा पर हमला

उन्होंने कहा कि राम मंदिर काशी मंदिर और मथुरा के विकास का विरोध किया गया। जन्माष्टमी के पर्व को जेलों व थाने में मनाने पर रोक लगा दी गई। गाजी के मेला का समर्थन करने वाली सपा जान ले कि गाजी को मारने वाले वीर राजा सुहेलदेव का स्मारक हमने बनाया।