आज रात 7 बजे करीब अमेठी में चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक-महिला ने कूदकर बचाई अपनी जान...
यूपी, मोहनगंज (अमेठी)। चलती बाइक शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे के करीब अचानक आग का गोला बन गई। जिससे आस पास अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना जमुरवा गांव के पास शंकरगंज से गंगागढ़ मार्ग पर हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के साथ एक युवक टीवीएस राइडर स्पोर्ट बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह जमुरवा गांव के पास पहुंचा तभी बाइक से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही क्षणों में पूरी बाइक धू धूकर जलने लगी।
गनीमत रही घटना के बाद युवक और महिला ने तुरंत बाइक को सड़क किनारे छोड़ दी और अपनी जान बचाई। घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस के पहुंचने के पहले दोनों बाइक सवार चले गए। हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। लेकिन, आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ हैं। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने "केसरी न्यूज 24" को बताया कि घटना की उन्हें जानकारी है लेकिन बाइक किसकी है वह कहां जा रहा था इसके बारे में कोई जानकारी उन्हें नहीं हैं।
शेष खबर अपडेट जारी है...।