Headlines
Loading...
अमेरिका ने नीदरलैंड्स को 93 रनों से हराया, इस  जीत के साथ अमेरिका ने सुपर 8 में अपनी जगह बनाने की उम्मीदें मजबूत की...

अमेरिका ने नीदरलैंड्स को 93 रनों से हराया, इस जीत के साथ अमेरिका ने सुपर 8 में अपनी जगह बनाने की उम्मीदें मजबूत की...

यूएसए और नीदरलैंड्स के बीच 2026 टी20 वर्ल्ड कप का 21वां मैच समाप्त हो गया है, जिसमें अमेरिका ने मोनांक पटेल की कप्तानी में 93 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ अमेरिका ने सुपर 8 में अपनी जगह बनाने की उम्मीदें मजबूत कर ली हैं।आइए इस मैच के प्रमुख बिंदुओं पर नजर डालते हैं।

अमेरिका ने बनाए 196 रन

USA vs NED

नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इस पारी में सैतेजा मुक्कमल्ला ने 51 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। शुभम रंजने ने 24 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 48 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान मोनांक पटेल ने 36 और शायन जहाँगीर ने 20 रन बनाए। नीदरलैंड्स की ओर से बास डे लीडे ने 3 विकेट लिए।

नीदरलैंड्स की हार

103 रनों पर ऑल आउट हुई Netherlands

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 15.5 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बास डे लीडे ने 23 रन बनाए, जबकि कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 20 रन की पारी खेली। अमेरिका की ओर से हरमीत सिंह ने 4 विकेट लिए, जबकि शैडली वैन शाल्कविक ने 3 और मोहम्मद मोहसिन ने 2 विकेट लिए। हरमीत सिंह को इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अंक तालिका की स्थिति

कुछ ऐसी है मौजूदा अंक तालिका

  ICC Men's T20 World Cup 2026 Updated Points Table

इस जीत के साथ अमेरिका ने 2 अंक प्राप्त कर लिए हैं और सुपर 8 में क्वालीफाई करने की उम्मीदें बनाए रखी हैं। यदि अमेरिका अपना अंतिम मैच नामीबिया के खिलाफ भी जीतता है, तो वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ जाएगा। वर्तमान में, भारत 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, पाकिस्तान भी 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, नीदरलैंड्स 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और नामीबिया बिना किसी अंक के अंतिम स्थान पर है।